Chhath Puja 2025: छठ पर्व पर जरूर देखें ये भोजपुरी फिल्में, त्योहार बन जाएगा और भी खास
Chhath Puja Based Films: 25 अक्टूबर से छठ पर्व की शुरुआत होने जा रही है। वहीं इस त्योहार पर कुछ गाने तो प्रसिद्ध हैं ही, लेकिन कुछ फिल्में भी आधारित हैं, तो चलिए हम आपको उसके बारे में बताते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
छठ पूजा मूवी (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Movies On Chhath Puja: छठ पूजा उत्तर भारत का एक प्रमुख आस्था पर्व है, जिसे बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मइया की पूजा का विशेष महत्व होता है। संगीत और फिल्मों की दुनिया में भी इस पवित्र त्योहार की झलक खूब देखने को मिलती है। भोजपुरी सिनेमा में छठ पर्व की भावना को खूबसूरती से पेश किया गया है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी भोजपुरी फिल्मों के बारे में जो छठ पूजा के मौके पर जरूर देखी जानी चाहिएं।
1. छठी माई की कृपा
साल 2020 में रिलीज हुई यह फिल्म पूरी तरह छठ मइया की महिमा को समर्पित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भक्ति और विश्वास के जरिए इंसान हर मुश्किल का सामना कर सकता है। यह फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है और यूट्यूब पर आसानी से उपलब्ध है।
2. छठी माई के गुन गाई
भोजपुरी सिनेमा की यह लोकप्रिय फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। निर्देशक मनोज सिंह ने इस फिल्म में छठ पर्व की महत्ता और इससे जुड़ी परंपराओं को बड़े सुंदर तरीके से दर्शाया है। भक्तिभाव और इमोशनल दृश्यों से भरी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है।
सम्बंधित ख़बरें
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
‘हैरी पॉटर’ के दीवानों के लिए खास तोहफा, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होंगी सभी 8 फिल्में; जानें तारीख
विलेन बनेंगे ऐश्वर्य ठाकरे, अहान पांडे से होगी जबरदस्त भिड़ंत, शरवरी के साथ होगी धमाकेदार एंट्री
3. महिमा सूर्य देव की
यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी और इसमें भगवान सूर्य की आराधना को मुख्य विषय बनाया गया है। कहानी में सूर्य देव के जन्म और छठ पूजा के महत्व को दर्शाया गया है। धार्मिक कथाओं और सुंदर गीतों से सजी यह फिल्म परिवार के साथ देखने के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प है।
ये भी पढ़ें- नहीं रहे अंग्रजों के जमाने के जेलर, असरानी ने 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
4. आशीर्वाद छठी मैया की
यह फिल्म पूरी तरह छठी मैया की कृपा और आस्था पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह लोग अपनी समस्याओं से उबरने के लिए छठी मइया की पूजा करते हैं। फिल्म में भक्ति, संस्कृति और भावनाओं का शानदार मेल देखने को मिलता है।
5. छठ के बरतिया
यह फिल्म छठ पर्व पर आधारित सबसे लोकप्रिय भोजपुरी फिल्मों में से एक है। इसमें छठ व्रत की महिमा और उससे जुड़ी सभी रस्मों को बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म के गाने और भावनात्मक दृश्यों से त्योहार का माहौल और भी भक्ति से भर जाता है।
