Chhath Puja 2025: पवन सिंह से शारदा सिन्हा के गीतों तक, इन गानों के बिना अधूरा है छठ का त्यौहार
Chhath Geet 2025: छठ पूजा 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है। जानिए 2025 में छठ पर्व की तारीखें और शारदा सिन्हा, पवन सिंह व अक्षरा सिंह के 5 सबसे लोकप्रिय छठ गीत।
- Written By: अनिल सिंह
Chhath Puja 2025: छठ गीतों के बिना अधूरा है महापर्व, यहां सुनें शारदा सिन्हा और पवन सिंह के 5 सबसे पॉपुलर गाने
Chhath Geet Pawan Singh Sharda Sinha: देशभर में आज शनिवार, 25 अक्टूबर को धनतेरस के साथ रोशनी के महापर्व दिवाली की शुरुआत हो चुकी है। लोग भले ही दिवाली की तैयारियों में व्यस्त हों, लेकिन पूर्वांचल, बिहार और झारखंड में दिवाली की दस्तक के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का इंतजार भी शुरू हो जाता है। नहाय-खाय (25 अक्टूबर) से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय पर्व के लिए घरों से लेकर नदी और तालाब के घाटों तक तैयारी जोरों पर है।
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक चलने वाला यह महापर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। इस दौरान 36 घंटों का निर्जला व्रत रखा जाता है। छठ पूजा की यह पूरी यात्रा छठ गीतों के बिना अधूरी मानी जाती है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 गीतों के बारे में, जो छठ पर्व आते ही ट्रेंड करने लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Cocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
सामंथा रुथ प्रभु की वायरल तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल, बेबी बंप के दावे के बाद प्रेग्नेंसी की अफवाहों ने पकड़ा जोर
1. ‘पहिले-पहिले हम कईनी छठी मइया’ (शारदा सिन्हा)
छठ के गीतों का जिक्र दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा के बिना अधूरा है। उन्हें ‘बिहार कोकिला’ भी कहा जाता है और उनके गाए छठ गीतों को आज भी सबसे अधिक सुना जाता है। उनका यह गाना ‘पहिले-पहिले हम कईनी छठी मइया’ हर घर और घाट पर जरूर बजता है। इस गीत में व्रती पहली बार छठ व्रत करने के अनुभव और संकल्प को व्यक्त करती है।
ये भी पढ़ें- चहल पर धनश्री के बयान के बाद बहन का पलटवार! बोलीं- ‘जब दुनिया बुरी होती है, तब भी चुप रहते हैं भाई’
2. ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ (अनुराधा पौडवाल)
छठ महापर्व की पारंपरिक गीतों की सूची में ‘कांच ही बांस के बहंगिया’ का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। इस गाने को अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है और सुरेंद्र कोहली ने इसका संगीत दिया है। यह गीत बांस से बनी बहंगी (टोकरी) में सूर्य देव को दिए जाने वाले अर्घ्य के प्रसाद को घाट तक ले जाने की यात्रा का वर्णन करता है।
3. ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ (पवन सिंह)
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार एवं सिंगर पवन सिंह का यह गाना रिलीज के तीन साल बाद भी हर छठ पर्व पर ट्रेंड होता है। ‘जोड़े-जोड़े फलवा’ में छठ पूजा के लिए फल और पूजन सामग्री जुटाने की तैयारी और उत्साह को दिखाया गया है। छठ आते ही यह गाना लाखों व्यूज बटोरना शुरू कर देता है।
4. ‘बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते’ (पवन सिंह)
पवन सिंह का गाया यह गाना काफी इमोशनल है। ‘बबुआ जे रहिते त माई माई कहिते’ में छठी मईया से संतान के लिए गुहार लगाई जाती है। यह गीत निःसंतान दंपतियों और संतान सुख की कामना करने वाले व्रतियों की भावनाओं को गहराई से दर्शाता है, जिसे सुनकर लोग भाव-विभोर हो जाते हैं।
5. ‘छठी मईया करिहा दुलार’ (अक्षरा सिंह)
भोजपुरी अभिनेत्री एवं गायिका अक्षरा सिंह का यह गाना साल 2023 में रिलीज हुआ था, लेकिन कम समय में ही लोक आस्था के पर्व पर खूब सुना जाने लगा। यह गीत छठी मैया से अपने परिवार और संतान पर दुलार बनाए रखने की प्रार्थना करता है।
कब है छठ पर्व 2025?
इस साल चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को नहाय-खाय के साथ हो रही है और इसका समापन 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।
- 25 अक्टूबर: नहाय-खाय
- 26 अक्टूबर: खरना
- 27 अक्टूबर: डूबते सूर्य को अर्घ्य (संध्या अर्घ्य)
- 28 अक्टूबर: उगते सूर्य को अर्घ्य (ऊषा अर्घ्य) और पारण
