Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhaava Collection Day 5: छावा की कमाई हुई बजट के पार, मंगलवार को फिर दिखी दहाड़

विक्की कौशल की छावा 160 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी, फिल्म ने 160 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने ये कारनामा 5 दिन में ही कर लिया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 18, 2025 | 11:19 PM

5 दिन में छावा ने बजट किया वसूल, विक्की कौशल की फिल्म बनाया रिकॉर्ड

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhaava Collection Day 5: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 5 दिन में ही फिल्म की लागत वसूल कर ली है और अब आगे फिल्म जितनी कमाई करेगी वह उसका मुनाफा होगा। विक्की कौशल की फिल्म 2025 की पहली हिट फिल्म बन गई है, अब यह कहा जा सकता है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। तो वहीं चौथे दिन फिल्म का कारोबार थोड़ा सुस्त पड़ा, लेकिन मंगलवार को फिर इसमें उछाल देखने को मिला। दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा और बढ़ सकता है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। दर्शक टिकट सस्ती होने का भी इंतजार कर रहे हैं।

शुक्रवार को पहले दिन छावा ने 31 करोड़ रुपए से अपनी शुरुआत की थी, दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन फिल्म ने 48.5 करोड़ रुपए का बंपर कलेक्शन किया था। चौथे दिन फिल्म ने 24.5 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर फिल्म 140 करोड़ से अधिक कमाने में कामयाब हो गई थी। पांचवें दिन रात 8 बजे तक फिल्म ने 24.5 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है। मतलब यह आंकड़ा 165 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पांचवें दिन फिल्म अपनी लागत वसूल चुकी है।

ये भी पढ़ें- आशीष चंचलानी को मिली बेल, रणवीर इलाहाबादिया को लेकर दिए बयान से पलटे बी प्राक

सम्बंधित ख़बरें

मुगलों पर फिर चलेगी ‘छावा’ की तलवार! विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म की सीक्वल की तैयारी?

Vicky Kaushal Reaction: धुरंधर 2 का जादू बरकरार, विक्की कौशल भी हुए फैन, रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ

Vicky Kaushal Trolling: विक्की कौशल के ‘वाइफ जोक’ पर बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगा डाली क्लास

Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर

विक्की कौशल की फिल्म छावा लगातार सुर्खियों में भी बनी हुई है। फिल्म को लेकर आकाश चोपड़ा ने भी कमेंट किया था जिस पर खूब बहस हुई। फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है। विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस फिल्म में औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना नजर आ रहे हैं। छत्रपति संभाजी की पत्नी यीसूबाई का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है। फिल्म की कहानी के साथ-साथ विक्की कौशल की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। कहा यह जा रहा है कि उन्होंने अकेले के दम पर इस फिल्म को हिट किया है।

Chhaava collection day 5 vicky kaushal film recovered its budget in 5 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 11:19 PM

Topics:  

  • Chhaava
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.