Vicky Kaushal Reaction: धुरंधर 2 का जादू बरकरार, विक्की कौशल भी हुए फैन, रणवीर सिंह की जमकर की तारीफ
Vicky Kaushal Praise Ranveer Singh: विक्की कौशल ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद फिल्म और रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ बताया और पूरी टीम की मेहनत की सराहना की।
- Written By: सोनाली झा
विक्की कौशल और रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Vicky Kaushal Film Dhurandhar 2 Reaction: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 का खुमार अब सिर्फ दर्शकों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़कर बोल रहा है। अब अभिनेता विक्की कौशल ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा की है और पूरी टीम की जमकर तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की।
विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की सराहना करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म को देखकर हैरान और गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाई गई मेहनत, ईमानदारी और कला उन्हें बेहद प्रभावित करती है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं हैरान हूं, मुझे बहुत गर्व है, और मैं उस आर्ट और मेहनत का कायल हूं जिसके साथ यह फिल्म बनाई गई है। यह किसी गोल्ड स्टैंडर्ड से कम नहीं है।
रणवीर सिंह के लिए कही खास बात
विक्की ने खास तौर पर रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें प्रेरणादायक अभिनेता बताया। उन्होंने लिखा कि रणवीर का अंदाज़, ऊर्जा और बारीकी बेमिसाल है। साथ ही उन्होंने आर. माधवन और राकेश बेदी की एक्टिंग की भी तारीफ की और पूरी टीम को शानदार काम के लिए बधाई दी। विक्की कौशल का यह रिव्यू इसलिए भी खास है क्योंकि उनका निर्देशक आदित्य धर के साथ पुराना जुड़ाव रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
आदित्य धर के साथ खास कनेक्शन
विक्की कौशल और आदित्य धर ने साथ में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में काम किया था, जिसने विक्की के करियर को नई ऊंचाई दी थी। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए विक्की को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई। ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर जारी है धमाल
‘धुरंधर 2’ ने 13 दिनों में ही अपने पहले पार्ट से कहीं ज्यादा कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट का दमदार प्रदर्शन इसे साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर रहा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि इंडस्ट्री के बड़े सितारों को भी अपना फैन बना लिया है और विक्की कौशल का रिव्यू इस बात का ताजा सबूत है।
