Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निधन के 3 महीने बाद कब्र से चोरी हुआ शव, मौत के बाद भी विवादों में रहे चार्ली चैपलिन!

Charlie Chaplin: चार्ली चैपलिन पर्दे पर सभी को हंसाते थे लेकिन उनकी असल जिंदगी दुख से भरी हुई थी। उनका पूरा जीवन विवादों से घिरा रहा, चलिए जानते हैं उनके जीवन के कुछ अनसुने किस्से। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 16, 2025 | 07:47 AM

चार्ली चैपलिन की हुई थी 3 शादियां, विवादों में रहा पूरा जीवन

Follow Us
Close
Follow Us:

Charlie Chaplin Birth Anniversary: चार्ली चैपलिन को दुनिया मसखरे के तौर पर जानती है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उनका पूरा जीवन दुख से भरा हुआ था। बचपन में ही चार्ली चैपलिन ने अपने माता-पिता का तलाक देखा, तो वहीं अपने जीवन काल में उन्होंने तीन शादियां की लेकिन उन्हें प्यार नहीं मिला। अपनी अदाकारी से दुनिया को हैरान करने वाले इस कलाकार ने दुनिया को वह बातें समझाइए जिसकी उन्हें जरूरत थी, हंसी। लेकिन लोगों को हंसाने वाला यह कलाकार खुद जीवन भर गम में डूबा रहा, जीते जी विवादों ने जिस कलाकार का दामन नहीं छोड़ा, मरने के बाद भी वह उनके साथ लग रहे। निधन के 3 महीने बाद चार्ली चैपलिन का शव उनकी कब्र से गायब हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके शव को कुछ लोगों ने चुरा लिया था और वह उनके परिवार के पास फिरौती मांगने पहुंच गए थे।

चार्ली चैपलिन का जन्म इंग्लैंड के लंदन शहर में 16 अप्रैल 1889 को हुआ था। उनकी मां हाना चैपलिन और पिता का नाम चार्ल्स चैपलिन सीनियर था। चार्ली चैपलिन का परिवार गरीब परिवार था। पिता म्यूजिक हाल में काम करते थे तो वही मां स्टेज पर गाना गया करती थी। गाना गाते गाते मां का गला खराब हुआ तो वहां मौजूद दर्शकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।  चार्ली स्टेज पर चले गए और गाना गाने लगे। उनका गाना सुनकर दर्शक खुश हुए और उन पर पैसा बरसने लगे। यही पहला मौका था जब चार्ली के अंदर का कलाकार बाहर आ गया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अपनी कलाकारी से लोगों को अपना मुरीद बनाते रहे। लोग उनकी कला को देखकर ठहाके लगाते थे, उन्होंने इसे ही अपना पेशा बना लिया।

ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने विनोद खन्ना को बताया था अपना पिता, पति के सामने शर्म से लाल हो गई थी रिंकी

सम्बंधित ख़बरें

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच महाकाल की शरण में पहुंचीं सारा अर्जुन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध

The Kerala Story 2 Budget: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में भी टिकी ‘द केरल स्टोरी 2’, 6 हफ्तों बाद भी जारी कमाई

चार्ली चैपलिन के बचपन में उन्हें अनाथालय में रहना पड़ा 
चार्ली चैपलिन के माता-पिता का तलाक हो गया था, चार्ली की मां मानसिक रूप से बीमार हो गई थी, इस वजह से उन्हें अपने सौतेले भाई के साथ अनाथालय में रहना पड़ा। अनाथालय से निकलने के बाद उन्हें अपने पिता के साथ रहना पड़ा जहां चार्ली का सामना सौतेली मां से हुआ। चार्ली चैपलिन की पढ़ाई छूट गई लेकिन वह कॉमेडी का साथ नहीं छोड़ पाए। वह लगातार थिएटर में काम करते रहे और एक बेहतरीन कलाकार बनकर उभरे। 4 मई 1919 को ‘कॉट इन द रेन’ नाम की उनकी फिल्म रिलीज हुई। फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। 26 साल की उम्र में चार्ली चैपलिन दुनिया के ऐसे कलाकार बन गए थे जो एक फिल्म के लिए लाखों डॉलर चार्ज किया करते थे। चार्ली गरीबी के दिन से वह बाहर आ चुके थे, लेकिन उनके जिंदगी का तूफान अभी थमा नहीं था।

चार्ली चैपलिन ने की तीन शादियां
चार्ली चैपलिन ने तीन शादियां की लेकिन शायद उन्हें सच्चा प्यार नहीं मिल सका, 1918 में उन्होंने 16 वर्षीय मिल्ड्रेड हैरिस से शादी की थी। 2 साल बाद तलाक हो गया। दूसरी शादी उन्होंने लिटा ग्रे से की जिसने उन पर घरेलू हिंसा का इल्जाम लगाया और फिर तलाक हो गया। आखिरकार 1943 में 54 साल की उम्र में उन्होंने तीसरी शादी ऊना से की। लड़की की उम्र 18 साल थी, जिसको लेकर उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ी। लेकिन शायद तीसरी शादी के बाद उन्हें वह मिल गया था जिसकी वह तलाश कर रहे थे।

चार्ली चैपलिन का निधन
चार्ली चैपलिन का निधन 88 साल की उम्र में 1977 को क्रिसमस के दिन हुआ था। दफन होने के 3 महीने बाद कब्र से उनका शव चोरी हो गया। उनके शव के बदले में उनके परिवार से फिरौती मांगी गई। 11 हफ्ते बाद उनका सब वापस मिला। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि उनके परिवार से मोटी रकम वसूलने के लिए उनके शव को चुराया गया था।

Charlie chaplin birth anniversary know all about the legend comedian of the world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2025 | 07:47 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Hollywood
  • International News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.