Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आमिर खान और अजय देवगन संग काम कर चुकी श्वेता मेनन पर अश्लीलता प्रमोट करने का आरोप

आमिर-सलमान और अजय देवगन जैसे कलाकारों के साथ काम कर चुकी Shwetha Menon इस समय चर्चा में बनी हुई हैं, उन पर अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में एक्टिंग करके उसे प्रमोट करने का आरोप है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Aug 06, 2025 | 05:59 PM

अश्लीलता फैलाने के आरोप में फंसी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, आमिर सलमान संग कर चुकी हैं काम

Follow Us
Close
Follow Us:

Shwetha Menon: साउथ की जानी-मानी ऐक्ट्रेस श्वेता मेनन इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। उन पर अश्लील फिल्मों के जरिए पैसा कमाने का आरोप है। उन पर अश्लील फिल्मों और विज्ञापनों में एक्टिंग करके अश्लीलता को प्रमोट करके पैसा कमाने का आरोप लगा है। इसके लिए उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है। मार्टिन मेनाचेरी नाम के शख्स की की शिकायत पर एर्नाकुलम सीजेएम कोर्ट के आदेश के बाद उन पर मामला दर्ज किया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता मेनन के खिलाफ आर्थिक लाभ के लिए अश्लील दृश्यों में एक्टिंग करने का मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि लाभ के लिए उन्होंने फिल्मों और विज्ञापनों में नग्नता सहित एक्टिंग की है। 

सम्बंधित ख़बरें

‘अग्नि परीक्षा’ से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे खेसारी लाल! दो-दो हसीनाओं संग होली पर करेंगे रोमांस

T20 World Cup में भारत ने पाक को चटाई धूल, अनुपम खेर से लेकर अजय-अर्जुन तक ने दी बधाई, देखें सोशल मीडिया पोस्ट

YRKKH Spoiler: माइरा को लेकर अरमान की बढ़ी बेचैनी, काजल ने खोली विद्या की पोल, शो में मचा हंगामा

राजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 1.5 करोड़ की शर्त पर मिली अंतरिम जमानत, भतीजी की शादी में होंगे शामिल!

ये भी पढ़ें- Naagin 7 में एक और धमाकेदार एंट्री, विवियन के बाद सामने आया इस एक्टर का नाम

एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने दर्ज किया मामला 

एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। श्वेता मेनन के खिलाफ शिकायत में कई विज्ञापनों और फिल्मों का जिक्र किया गया है जिसमें उन्होंने अश्लील एक्टिंग की है। इन विज्ञापनों में एक गर्भनिरोधक कंडोम का विज्ञापन है, तो वहीं रथिनिर्वेदम और पलेरीमाणिक्यम जैसी फिल्मों का नाम शामिल है, जिसमें उन्होंने अश्लील दृश्य दिए हैं। 

हिंदी फिल्मों में श्वेता ने किया कम

श्वेता मेनन के काम की अगर बात करें तो वह 20 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 1997 में आई फिल्म इश्क में आइटम नंबर किया था, जिसमें वह अजय देवगन और आमिर खान के साथ डांस करते हुए नजर आई थीं। सलमान खान की फिल्म बंधन में वह जैकी श्रॉफ के साथ नजर आ चुकी हैं। 

श्वेता मेनन ने फिल्मों में और टीवी पर किया है काफी काम 

श्वेता मेनन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और टेलीविजन एंकर हैं, जिन्होंने मलयालम और हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। वह कई सौंदर्य पुरस्कार जीतने के साथ-साथ दो केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण भी जीत चुकी हैं।श्वेता मेनन 51 साल की एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वह टीवी पर भी काफी सक्रिय हैं। वह साउथ की फिल्मों में अधिकतर नजर आती हैं, उन्होंने 1994 में ब्यूटी कॉन्टैक्ट जीता था और वह बिग बॉस के मलयालम वर्जन में नजर आ चुकी हैं, वह बिग बॉस सीजन 1 का हिस्सा बनी थीं।  

Case filed against shwetha menon she is accussed of earning money from obscene film

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2025 | 05:59 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.