Brahmanandam Birthday Special: साउथ सिनेमा के सबसे महंगे कॉमेडियन, एक घंटे में कमाते हैं लाखों रुपये
Brahmanandam Comedy: साउथ सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन ब्रह्मानंदम 1 फरवरी को जन्मदिन मना रहे हैं। 1000 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके ब्रह्मानंदम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
- Written By: सोनाली झा
ब्रह्मानंदम (फोटो- सोशल मीडिया)
Brahmanandam Career: साउथ सिनेमा के दिग्गज कॉमेडियन ब्रह्मानंदम आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 1 फरवरी 1965 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में जन्मे ब्रह्मानंदम ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और दमदार अभिनय से करोड़ों दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 70 साल की उम्र में भी वे फिल्मों में सक्रिय हैं और आज भी उनकी मौजूदगी फिल्म के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट मानी जाती है।
ब्रह्मानंदम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है। वे दुनिया के ऐसे इकलौते अभिनेता हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने करियर में वे 1000 से भी ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, जो किसी भी हीरो के लिए तो क्या, किसी भी कलाकार के लिए एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले ब्रह्मानंदम एक प्रोफेसर थे। वे एक प्राइवेट कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर पढ़ाते थे।
ब्रह्मानंदम का सिनेमा करियर
ब्रह्मानंदम को पढ़ाने के दौरान ही एक्टिंग का शौक हुआ और धीरे-धीरे वे थिएटर और छोटे कार्यक्रमों से फिल्मों की ओर बढ़े। उनकी पहली फिल्म ‘चन्ताबाबाई’ थी, जिसमें उन्होंने छोटा सा रोल निभाया, लेकिन यहीं से उनके शानदार करियर की नींव पड़ गई। 1990 से 2005 के बीच साउथ सिनेमा में शायद ही कोई ऐसी फिल्म रही हो, जिसमें ब्रह्मानंदम नजर न आए हों। हीरो का दोस्त हो, सपोर्टिंग किरदार हो या कॉमिक ट्रैक डायरेक्टर्स की पहली पसंद ब्रह्मानंदम ही होते थे।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना ने आलिया भट्ट पर किए ताबड़तोड़ जोक्स, कान्स विवाद पर भी लिया मजेदार तंज
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
ब्रह्मानंदम को मिले ये बड़े सम्मान
ब्रह्मानंदम को उनके शानदार योगदान के लिए कई बड़े सम्मान मिले हैं। वे अब तक पांच नंदी अवॉर्ड जीत चुके हैं और साल 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। इसके अलावा भी उनके नाम कई अवॉर्ड्स दर्ज हैं। फीस की बात करें तो ब्रह्मानंदम साउथ के सबसे महंगे कॉमेडियन माने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे कुछ घंटों की शूटिंग के लिए ही 3 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। ब्रह्मानंदम खुद कहते हैं कि उनका जन्म ही लोगों को हंसाने के लिए हुआ है, और यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी हर एंट्री पर तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाते।
