सनी देओल की बॉर्डर 2 (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘आज बॉर्डर 2 का दिन है’, रिलीज के मौके पर टेंशन-फ्री दिखे सनी देओल, शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

Sunny Deol Post: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मौके पर सनी देओल ने सोशल मीडिया पर मस्ती भरा वीडियो शेयर कर फैंस से फिल्म एन्जॉय करने की अपील की।

सोनाली झा

Border 2 Republic Day Weekend: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस खास मौके पर सनी देओल भी पूरी तरह रिलैक्स और मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और फैंस से फिल्म का आनंद लेने की अपील की।

सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें फिल्म के सेट की झलकियां, शूटिंग के दौरान के मजेदार पल और कुछ दमदार सीन शामिल हैं। वीडियो में सनी देओल सेट पर छोले-भटूरे का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का लोकप्रिय गाना ‘तारा रम पम पम’ बज रहा है, जो 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा कर देता है।

सनी देओल ने बॉर्डर 2 को बताया आज का दिन

इस पोस्ट के साथ सनी देओल ने लिखा कि आज ‘बॉर्डर 2’ का दिन है। न कोई चिंता, न कोई तनाव। बस आराम करें और मिलकर फिल्म का आनंद लें। सनी का यह बेफिक्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। ‘बॉर्डर 2’, साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी ऐतिहासिक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है, लेकिन इसे आज के दौर की भावनाओं और नए किरदारों के साथ पेश किया गया है।

बॉर्डर 2 के स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल एक बार फिर सिपाही फतेह सिंह कलेर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है। इस वॉर ड्रामा में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले हुआ है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान