क्या सनी देओल तोड़ देंगे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड? पहले दिन की कमाई पर टिकी नजरें
Border 2 Advance Booking Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार रिलीज को तैयार है। दमदार एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म के ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा कमाई के आसार जताए जा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Opening: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि रिलीज के साथ ही ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है और पहले ही दिन तगड़ा कारोबार कर सकती है।
फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए अब चर्चा इस बात की हो रही है कि क्या ‘बॉर्डर 2’ रणवीर सिंह की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को खतरे में डाल पाएगी। आइए जानते हैं, पहले दिन फिल्म से कितनी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
‘बॉर्डर 2’ की संभावित ओपनिंग
साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर एडवांस बुकिंग पर भी साफ दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: मिल गए टॉप 3 फाइनलिस्ट? राम कपूर और शिल्पा शिंदे का सफर हुआ खत्म!
The Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
The Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Lock Upp 2: मामा की करतूत का जिक्र करते ही छलक पड़े शिवांगी जोशी के आंसू, फैंस भी हुए भावुक
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फिल्म की 1 लाख 17 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। ब्लॉक सीट्स को शामिल करने के बाद ‘बॉर्डर 2’ का एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। इन आंकड़ों और सनी देओल के मजबूत स्टारडम को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 30 से 35 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
अगर ऐसा होता है, तो यह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले दिन के 28 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि, ये आंकड़े फिलहाल अनुमान पर आधारित हैं और रिलीज के बाद इनमें बदलाव संभव है।
ये भी पढ़ें- स्कूल फंक्शन में छाए जेह, परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे करीना-सैफ, यूं कपल ने लुटाया प्यार
सनी देओल की पिछली 5 फिल्मों की ओपनिंग
- जाट- 10 करोड़
- गदर 2- 40.10 करोड़
- चुप- 3.06 करोड़
- ब्लैंक- 97 लाख
- भैयाजी सुपरहिट- 1 करोड़
गौर करने वाली बात ये है कि साल 2023 में ‘गदर 2’ के जरिए सनी देओल ने शानदार कमबैक किया था। अब उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ भी उसी तरह बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला सकती है और एक बार फिर सनी देओल को सुपरस्टार की कुर्सी पर मजबूती से बैठा सकती है।
