लॉकडाउन में फंसी बिन ब्याही प्रेग्नेंट लड़की…अबॉर्शन का बना दबाव! OTT पर आई साउथ की दिल दहला देने वाली कहानी
Lockdown Tamil Film OTT Release: अनुपमा परमेश्वरन की तमिल थ्रिलर-ड्रामा फिल्म लॉकडाउन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। कोविड काल की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक युवती की भावनात्मक कहानी दिखाती है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
लॉकडाउन मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Lockdown Movie 2026 On Ott: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। उनकी फिल्म लॉकडाउन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन अब दर्शक इसे घर बैठे भी देख सकते हैं। खास बात यह है कि फिल्म तमिल और तेलुगू के साथ-साथ हिंदी डब वर्जन में भी उपलब्ध है। फिल्म का ऐलान प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया के जरिए किया। इसके बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई है।
कोविड लॉकडाउन के दौर की कहानी
फिल्म ‘लॉकडाउन’ मूल रूप से एक तमिल थ्रिलर-ड्रामा है, जिसका निर्देशन एआर जीवा ने किया है। यह कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन के समय की है। कहानी चेन्नई शहर में रहने वाली एक युवती अनीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती है।
अनीता एक जिम्मेदार और समझदार लड़की है, जो अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी है। वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए नौकरी करना चाहती है और जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती है। लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आता है, जो सब कुछ बदल देता है।
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण-जाह्नवी कपूर की Peddi ने फिर मारी बाजी, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai और Bandar के बीच दिखा बड़ा अंतर
Sunita Ahuja Pet Dog: पेट डॉग पर बरसा सुनीता आहूजा का प्यार, बोलीं- सारी प्रॉपर्टी इसी के नाम पर करके जाऊंगी
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरती अनीता
कहानी में दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान अनीता को पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। यह बात वह किसी को नहीं बताती और अपने अंदर ही एक बड़ा राज छुपाए रखती है। क्योंकि उसकी शादी नहीं हुई है, ऐसे में यह खबर उसके लिए किसी बड़े संकट से कम नहीं है।
उसके दोस्त उसे अबॉर्शन कराने की सलाह देते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से हालात बेहद मुश्किल हो जाते हैं। बाहर पूरा शहर बंद है और अनीता को इस चुनौती का सामना लगभग अकेले ही करना पड़ता है। कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और दर्शकों को एक गहरी भावनात्मक स्थिति में ले जाती है।
ये भी पढ़ें- साउथ सिनेमा को बड़ा झटका, दिग्गज फिल्ममेकर थक्काली श्रीनिवासन का निधन, 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है फिल्म
बताया जाता है कि फिल्म की कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। इसमें एक अविवाहित महिला को गर्भपात कराने में आने वाली सामाजिक और व्यक्तिगत परेशानियों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में चार्ली, लिविंगस्टन, निरोशा और प्रिया वेंकट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर 23 नवंबर 2025 को International Film Festival of India (गोवा) में किया गया था। इसके बाद इसे 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब OTT पर रिलीज होने के बाद यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
