‘द केरल स्टोरी 2’ बॉक्स ऑफिस पर हिट, 12वें दिन भी बरकरार कमाई की रफ्तार, जानें अबतक का कलेक्शन
Vipul Amrutlal Shah Film: द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की और अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन कर हिट फिल्मों में शामिल हो गई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
द केरल स्टोरी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
The Kerala Story 2 Box Office Collection: विवादों और कानूनी चुनौतियों के बीच रिलीज हुई फिल्म द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड अब बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हो रही है। 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने शुरुआती मुश्किलों के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया है। निर्देशक कामाखिया नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है।
रिलीज के बाद से फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है और अब यह अपने बजट से ज्यादा कमाई कर मुनाफे में पहुंच चुकी है।
12वें दिन भी करोड़ों में कमाई
फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने पहले हफ्ते में करीब 22.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 8वें दिन 2.70 करोड़, 9वें दिन 3.75 करोड़, 10वें दिन 3.30 करोड़ और 11वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने करीब 2.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
‘कॉलेज के दिन याद आ गए’, फीमेल फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, हंसी से गूंज उठा पूरा हॉल
Sunny Deol Emotional: पिता धर्मेंद्र की तारीफ सुनकर रो पड़े सनी देओल, राजकुमार संतोषी ने सुनाया भावुक किस्सा
इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब लगभग 36.97 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 43.22 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
‘अस्सी’ के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
12वें दिन की कमाई के साथ फिल्म ने एक और उपलब्धि हासिल की है। द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड ने अभिनेता अगस्त्य नंदा की फिल्म अस्सी लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि ‘अस्सी’ ने करीब 36.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिसे ‘द केरल स्टोरी 2’ ने पार कर लिया है।
इसके साथ ही यह फिल्म साल 2026 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। वहीं इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में बॉर्डर 2 भी शामिल है, जिसमें सनी देओल नजर आए थे।
ये भी पढ़ें- ‘टटीरी’ गाने पर बढ़ा विवाद, सोना मोहपात्रा ने बादशाह को लगाई फटकार, बोलीं- हरियाणा का बेटा कहने से…
स्टार कास्ट और कहानी
फिल्म की कहानी अलग-अलग राज्यों से आने वाली तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें उल्का गुप्ता ने सुरेखा का किरदार निभाया है, जो केरल की एक IAS उम्मीदवार है। वहीं आदिति भाटिया फिल्म में राजस्थान की डांसर दिव्या की भूमिका में नजर आती हैं, जबकि ऐश्वर्या ओझा मध्य प्रदेश की एथलीट नेहा का किरदार निभाती दिखाई देती हैं। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला और युक्तम खोसला जैसे कलाकार शामिल हैं।
