‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, रिकॉर्ड के करीब पहुंची फिल्म, जानें 5वें दिन का कलेक्शन
Border 2 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन करीब 19.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। पांच दिनों में कुल कलेक्शन 196.50 करोड़ पहुंच चुका है।
- Written By: सोनाली झा
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Border 2 Box Office Day 5: वॉर ड्रामा सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सनी देओल स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में माहौल बना दिया है। देशभक्ति, दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त वॉर सीक्वेंस के चलते दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही फिल्म 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी और अब पांचवें दिन भी इसकी कमाई चर्चा में बनी हुई है।
23 जनवरी को रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की कहानी, इमोशनल एंगल और सनी देओल की पावरफुल परफॉर्मेंस ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि फिल्म सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रही है और बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्राफ मजबूती से टिका हुआ है।
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अगर शुरुआती दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21.67 फीसदी का उछाल देखने को मिला और इसने 36.5 करोड़ रुपये जुटाए। तीसरे दिन यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ा और फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। चौथे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Kaushal Film Mahavatar: विक्की कौशल करेंगे जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, महावतार के लिए देंगे 18 महीने
Tumbbad 2 Poster: तुम्बाड 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब दस्तक देगी फिल्म, मेकर्स ने जारी किया डरावना पोस्टर
Bhooth Bangla Release: 25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, भूत बंगला के ओ री ओ सांवरिया ने जीता दिल
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
बॉर्डर 2 की कमाई में आई थोड़ी गिरावट
वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को ‘बॉर्डर 2’ ने करीब 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का पांच दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 196.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, मंगलवार को कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद यह आंकड़ा किसी भी फिल्म के लिए काफी मजबूत माना जा रहा है।
बॉर्डर 2 नहीं टूट पाया धुरंधर का रिकॉर्ड
पांचवें दिन ‘बॉर्डर 2’ ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने में जरूर चूक गई। जहां ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें दिन 27 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ 19.50 करोड़ पर सिमट गई। इसके बावजूद फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में धूम 3, पीके, द कश्मीर फाइल्स, टाइगर 3, एयरलिफ्ट, ओएमजी 2, कबीर सिंह, आरआरआर और तान्हाजी जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
