Kriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
Kriti Sanon Nepotism: कृति सैनन ने बताया कि कई बार स्टारकिड्स की वजह से उन्हें फिल्मों से बाहर कर दिया गया। कृति ने इंडस्ट्री में मौजूद फीमेल एक्टर्स के साथ होने वाले भेदभाव पर भी अपनी राय रखी।
- Written By: सोनाली झा
कृति सैनन (फोटो-सोशल मीडिया)
Kriti Sanon Career Struggle: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने अपनी टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। कृति ने हाल ही में नेपोटिज्म, संघर्ष और इंडस्ट्री में मौजूद पैट्रिआर्की पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें कई बार सिर्फ इसलिए फिल्मों से बाहर कर दिया गया क्योंकि मेकर्स किसी स्टारकिड को मौका देना चाहते थे।
एक इंटरव्यू में कृति सैनन ने अपने करियर के मुश्किल दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कृति ने बताया कि ऐसे कई मौके आए जब मैं किसी रोल के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन बाद में वह रोल किसी स्टारकिड को दे दिया गया। उस समय ये चीजें काफी परेशान करती थीं, क्योंकि वो मेरे कंट्रोल में नहीं था।
मिमी बनी करियर का टर्निंग पॉइंट
कृति ने कहा कि इंडस्ट्री में बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के टिके रहना आसान नहीं होता। हर समय यह डर बना रहता है कि अगला काम मिलेगा या नहीं। उन्होंने माना कि उन्होंने अपने करियर में धीरे-धीरे रिस्क लिए और हर फैसला सोच-समझकर लिया। मिमी को कृति सैनन अपने करियर का बड़ा मोड़ मानती हैं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म से पहले वह कई बार निराश हुईं क्योंकि उन्हें वैसी स्क्रिप्ट्स और मौके नहीं मिल रहे थे, जिनसे वह अपनी एक्टिंग दिखा सकें।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
इंडस्ट्री में अब भी मौजूद है पैट्रिआर्की
कृति सैनन ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं और पुरुषों के बीच होने वाले फर्क पर भी अपनी राय रखी। कृति सैनन ने कहा कि आज भी कई मामलों में पुरुष कलाकारों को ज्यादा अहमियत दी जाती है। कई बार फिल्मों का बजट कम होने पर सबसे पहले फीमेल लीड की फीस में कटौती की जाती है। इसके अलावा सेट पर मिलने वाली सुविधाओं और सम्मान में भी अंतर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में पैट्रिआर्की आज भी मौजूद है, भले ही वह हमेशा खुलकर नजर न आए।
कॉकटेल 2 में दिखेंगी कृति
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सैनन जल्द ही कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और यह 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
