2024 में विलेन बनकर लूटी महफिल, एक्टर जो बने हीरो से खलनायक
2024 खत्म होने को है लेकिन इस साल सिनेमा में हीरो जब विलन बनकर सामने आए, तो लोगों ने काफी पसंद किया। बॉबी देओल, आर माधवन, राघव जुयाल और अर्जुन कपूर जैसे अभिनेता हीरो से खलनायक की भूमिका में ज्यादा पसंद किए गए।
- Written By: अनिल सिंह
वो हीरो जिन्होंने 2024 में विलेन बनकर लूटी महफिल
मुंबई: साल 2024 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया। ‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाया। तो वहीं कुछ हीरो खलनायक बनकर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। आज की स्टोरी में हम बात करने जा रहे हैं ऐसे अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हीरो की इमेज को तोड़कर विलेन की भूमिका को निभाया और दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
हीरो से विलेन बने इन अभिनेताओं की लिस्ट में ‘आर माधवन’, ‘बॉबी देओल’, ‘राघव जुयाल’ और ‘अर्जुन कपूर’ जैसे अभिनेताओं का नाम शामिल है। जिन्हें पर्दे पर पहले तो हीरो की भूमिका निभाई लेकिन इमेज को तोड़कर इन्होंने एक कदम आगे बढ़ाया और खतरनाक विलेन के किरदार में नजर आए, जिसे काफी पसंद भी किया गया।
ये भी पढ़ें- घूरते हुए शख्स को देख कर उल्टी करने का आइडिया कैसे आया, संतोष फिल्म पर…
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
बॉबी देओल (कंगुवा)
बॉबी देओल ने सूर्या की फिल्म कंगुवा में विलेन की भूमिका निभाई। उनका खतरनाक लुक साल 2024 में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहा। बॉबी देओल इससे पहले भी विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।
सैफ अली खान (देवरा पार्ट 1)
2024 में ही जूनियर एनटीआर की फिल्म में देवरा पार्ट 1 में सैफ अली खान विलेन के किरदार में नजर आए और रुपहले पर्दे पर उनका खलनायक वाला यह अंदाज दर्शकों ने काफी पसंद किया। सैफ अली खान भी इससे पहले विलेन की भूमिका निभा चुके हैं।
अर्जुन कपूर (सिंघम अगेन)
अर्जुन कपूर भी उन अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने हीरो की इमेज को तोड़कर खलनायक की भूमिका भी पर्दे पर बखूबी निभाई है। अर्जुन कपूर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में डेंजर लंका के किरदार में खलनायक की भूमिका में नजर आए और उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
आर माधवन (शैतान)
आर माधवन ने अपने करियर की शुरुआत चॉकलेटी बॉय के रूप में की थी। लेकिन अपने फ़िल्मी सफ़र को आगे बढ़ाते हुए अब वह नेगेटिव किरदार भी करने लगे हैं। फिल्म शैतान में उन्होंने खतरनाक विलेन का किरदार निभा कर सभी को हैरान कर दिया। दर्शक उनके अभिनय की तारीफ कर रहे हैं।
राघव जुयाल (यूधरा)
राघव जुयाल ने भी अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत हीरो के तौर पर की थी। लेकिन शायद कम ही समय में उन्हें यह समझ में आ गया कि उन्हें इस रोल में करने के लिए बहुत ज्यादा कुछ नहीं मिलने वाला है। ऐसे में उन्होंने भी पर्दे पर नेगेटिव किरदार अपनाना शुरू कर दिया है। वह यूधरा और किल जैसी फिल्मों में खतरनाक विलेन की भूमिका में नजर आए।
