Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘जना नायकन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस

Jana Nayagan Fees: जना नायकन रिलीज होते ही स्टारकास्ट की फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने 220-275 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं, जबकि पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज की फीस सामने आई है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 23, 2026 | 06:29 PM

विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Vijay Film Jana Nayagan Cast Fees: थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। थिएटरों के बाहर लंबी कतारें, सोशल मीडिया पर फैंस का जोश और शुरुआती शानदार रिस्पॉन्स इस बात का संकेत दे रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत कर सकती है। इसी बीच फिल्म की स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलपति विजय ने इस फिल्म के लिए 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये के बीच फीस चार्ज की है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी अभिनेता को मिली सबसे बड़ी फीस में से एक होगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक इस रकम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर की भी मोटी फीस

बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक एच. विनोथ को इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 25 करोड़ रुपये मिले हैं। कई सालों की तैयारी के बाद बनी इस फिल्म को उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। वहीं, फिल्म के संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने कथित तौर पर फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर के लिए 13 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। अनिरुद्ध का संगीत पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं

‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें

करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़

KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल

बॉबी देओल और पूजा हेगड़े को कितनी मिली फीस

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े को करीब 6 करोड़ रुपये फीस मिली है। वहीं, फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे बॉबी देओल को 5 से 10 करोड़ रुपये के बीच भुगतान किए जाने का दावा किया गया है। ‘एनिमल’ की सफलता के बाद बॉबी देओल दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रिया अहीर? मुंबई पुलिस की वैन के सामने डटकर खड़ी रहीं मॉडल, छात्रों की रिहाई के बाद इंटरनेट पर छाईं

सपोर्टिंग स्टार कास्ट की फीस

फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज को लगभग 5 करोड़ रुपये, जबकि प्रियमणि और गौतम वासुदेव मेनन को 3-3 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। अभिनेता नारायण की फीस करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में स्टार कास्ट की फीस को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं, लेकिन फिल्म के निर्माताओं ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Jana nayagan cast fees vijay 220 crore bobby deol pooja hegde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 06:29 PM

Topics:  

  • Bobby Deol
  • Entertainment News
  • pooja hegde
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.