घूरते हुए शख्स को देख कर उल्टी करने का आइडिया कैसे आया, संतोष फिल्म पर संध्या सूरी का खुलासा

ब्रिटेन बेस्ड फिल्ममेकर संध्या सूरी की फिल्म संतोष ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट की गई है। फिल्म इस समय चर्चा में है। ऐसे में संध्या ने फिल्म से जुड़ी और अपने एक्सपीरियंस से जुड़ी दिलचस्प बातें इंटरव्यू के दौरान साझा की।
Sandhya Suri talks About iconic Scene of Shahana Goswami Film Santosh
संध्या सूरी ने संतोष फिल्म के बारे में बताया दिलचस्प किस्सा
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: संतोष फिल्म मेकर संध्या सूरी ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें को साझा की है। इस दौरान संध्या ने यह भी बताया कि इस फिल्म में घूरते हुए शख्स को देखकर उल्टी एक्ट्रेस के उल्टी करने वाले दृश्य का आईडिया उन्हें कहां से मिला। संध्या सूरी की बात सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इंटरव्यू के दौरान संध्या ने यह भी बताया कि 1965 में उनका परिवार भारत छोड़कर ब्रिटेन चला गया था। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके की है। संध्या सूरी ने बताया कि फिल्म के लिए उन्होंने 10 साल का रिसर्च वर्क किया है।

अमर उजाला के साथ की गई बातचीत में संध्या सूरी ने बताया कि 1965 में उनके पिता ब्रिटेन में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन जब वह भारत वापस आई तो लोग उनके शरीर को घूमते थे किशोरावस्था में उन्हें समझ नहीं आता था कि लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं और इस पर मेरी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए। हमें समझाया जाता था ध्यान मत दो। नजर नीचे कर लो, लेकिन ऐसी निगाहों को लगातार कोई स्त्री निगलती रहेगी तो एक दिन उल्टी होगी ना। औरत को क्या-क्या नहीं झेलना पड़ता और एक दिन सब बाहर आ ही जाता है ना।

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बता दिया कि फिल्म में दिखाए गए दृश्य का आईडिया उन्हें काफी समय पहले मिल गया था। ये उनके असल जीवन पर हुए कड़वे अनुभव से प्रेरित है। दरअसल संतोष फिल्म में एक सीन है, जिसमें एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी खुद को घर रहे एक शख्स को देखकर अपने ही खाने की थाली में उल्टी कर देती है। अदृश्य सीधे दिल पर चोट करने वाला दृश्य है। आपको बता दे कि यह फिल्म 2024 ऑस्कर में बेहतरीन विदेशी फीचर फिल्म की कैटेगरी के लिए शार्टलिस्ट की गई है। वहीं जनवरी 2025 में यह भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब देखना यह होगा कि ऑस्कर में अपना डंका बज चुकी यह हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com