Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
Jana Nayagan Collection BO Day1 Report: राजनीति में कदम रखने के बाद थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।
- Written By: यति सिंह
'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 1: तमिलनाडु की राजनीति में अपना नया अध्याय शुरू करने के बाद साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अपनी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के साथ बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। लंबे समय के इंतजार के बाद जब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो दर्शकों का क्रेज देखने लायक था। एडवांस बुकिंग के दौर से ही फैंस के बीच एक अलग तरह की उत्सुकता नजर आ रही थी। थिएटर्स खुलते ही विजय के फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पहले ही दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी छाप छोड़ दी।
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘जन नायकन’ ने अपने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। किसी भी मेनस्ट्रीम की फिल्म के लिए पहले दिन इतना बड़ा आंकड़ा हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है। विजय की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और उनकी स्टार वैल्यू ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लोगों के बीच उनका जादू आज भी बरकरार है। हालांकि खबरों के अनुसार इस फिल्म से इससे भी बड़े आंकड़े की उम्मीद की जा रही थी।
क्या अपनी ही पुरानी फिल्मों से पिछड़ गए थलपति
हालांकि 41 करोड़ रुपये का आंकड़ा बेहद प्रभावशाली है, लेकिन जब इसकी तुलना विजय की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की जाती है, तो गणित थोड़ा अलग नजर आता है। साल 2023 में आई उनकी फिल्म ‘लियो’ ने पहले ही दिन भारत में 64.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
‘जन नायगन’ के लिए थलपति विजय ने वसूले 220 करोड़, जानें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े समेत पूरी स्टारकास्ट की फीस
‘जन नायगन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें
Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल
‘जन नायकन’ पहले दिन की कमाई के मामले में ‘लियो’ के उस बड़े रिकॉर्ड को छूने में नाकाम रही है। इतना ही नहीं, उनकी फिल्म ‘बीस्ट’ ने 49.30 करोड़ रुपये और ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने 44 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इस वजह से यह फिल्म विजय के करियर की सबसे बड़ी ओपनर नहीं बन पाई।
भारी बजट के बीच वीकेंड पर टिकीं मेकर्स की निगाहें
‘जन नायकन’ का निर्माण 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच के भारी-भरकम बजट में हुआ है। इतने बड़े पैमाने पर बनी फिल्म के लिए केवल एक दिन का अच्छा प्रदर्शन काफी नहीं होता।
यदि फिल्म का न्यूनतम बजट भी 300 करोड़ रुपये माना जाए, तो इसे सिनेमाघरों में हिट का टैग हासिल करने के लिए आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
अब पूरी फिल्म की सफलता शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर निर्भर करती है। अगर वीकेंड पर दर्शकों का प्यार इसी तरह मिलता रहा, तो यह फिल्म नए मुकाम हासिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें: मनोज कुमार ने दिलीप कुमार से प्रेरित होकर बदला नाम, एक लड़की की फटकार के बाद हमेशा के लिए छोड़ी सिगरेट
लंबे इंतजार और विवादों के बाद मिला रिलीज का मौका
‘जन नायकन’ सिनेमाघरों तक आसानी से नहीं पहुंची है। मूल रूप से इसे इस साल 9 जनवरी को रिलीज किया जाना था। हालांकि राजनीतिक गतिविधियों और सेंसर बोर्ड से जुड़े विवादों के कारण इसकी रिलीज डेट टलती चली गई।
अब जब विजय तमिलनाडु की राजनीति में एक नया कदम बढ़ा चुके हैं, तब फिल्म मेकर्स ने इसे 23 जुलाई को दर्शकों के सामने पेश किया। एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
