बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर का इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘तुम मेरी पूरी दुनिया हो’
Karan Singh Grover Post: 46वें जन्मदिन पर बिपाशा बसु के लिए करण सिंह ग्रोवर ने प्यार से भरा इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस कपल की बॉन्डिंग पर फिदा हो गए।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bipasha Basu Birthday: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और स्ट्रॉन्ग कपल्स में शुमार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हमेशा अपने प्यार और केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहते हैं। 7 जनवरी को बिपाशा बसु अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर करण ने अपनी पत्नी के लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।
करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर बिपाशा और उनकी बेटी देवी की एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। इस फोटो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा, वह प्यार, सम्मान और साथ निभाने के वादे से भरा हुआ था। करण ने लिखा, “मेरी दुनिया की सबसे प्यारी शख्सियत, मेरी बेस्ट फ्रेंड, सबसे धैर्यवान इंसान, जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं। सबसे खूबसूरत लड़की, मेरी पूरी दुनिया… जन्मदिन मुबारक हो मेरी मंकी। हर साल तुम और ज्यादा चमकती रहो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।”
पत्नी के लिए करण सिंह ग्रोवर ने शेयर किया इमोशल पोस्ट
करण के इस इमोशनल मैसेज को पढ़ते ही फैंस बिपाशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने लगे। सोशल मीडिया पर लोग कपल की मजबूत बॉन्डिंग और फैमिली मोमेंट्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। शादी के बाद से ही यह कपल अक्सर अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर करता रहा है। करण खास तौर पर अपनी पत्नी के लिए प्यार भरे पोस्ट लिखने के लिए जाने जाते हैं।
शादी के करीब छह साल बाद इस कपल की जिंदगी में बेटी देवी ने खुशियां बढ़ाईं। देवी का जन्म 12 नवंबर 2022 को हुआ था। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद शुरुआती कुछ महीने कपल के लिए काफी मुश्किल रहे। साल 2023 में बिपाशा ने एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बताया था कि देवी के दिल में जन्म से ही दो छिद्र थे, जिसे मेडिकल भाषा में VSD कहा जाता है। तीन महीने की उम्र में देवी का करीब छह घंटे लंबा ऑपरेशन हुआ था। बिपाशा ने बताया कि वह समय उनके लिए बेहद भावनात्मक और चुनौतीपूर्ण था।
ये भी पढ़ें- 24 की उम्र में तीन बच्चों की मां हैं श्रीलीला, पहली बार खुलकर सुनाई अपनी इमोशनल जर्नी
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं बिपाशा बसु
वर्क फ्रंट की बात करें तो बिपाशा बसु लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। वह आखिरी बार 2020 में वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं। वहीं करण सिंह ग्रोवर हाल ही में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में दिखाई दिए थे और इन दिनों एक नए बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। फैंस अब बिपाशा की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
