तान्या मित्तल की पकड़ी गई चोरी! वायरल VIDEO में खुला सच, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में नजर आ रहीं कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी बड़ी-बड़ी बातों की सच्चाई सामने आ गई है। लेकिन अब उन्हें इसकी वजह से ट्रोल किया जा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanya Mittal Controversy: ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल की एंट्री के बाद से ही वह घर में अपने नखरों और अलग व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। तान्या ने नेशनल टीवी पर दावा किया था कि उनके माता-पिता ने उन्हें घर के काम नहीं सिखाए, बल्कि उन्हें प्रिंसेस की तरह पाला-पोसा गया। इसके चलते वह घर के किसी भी काम को करने में ज्यादा उत्साहित नहीं दिखती हैं।
हालांकि, सोशल मीडिया पर अब तान्या की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसने उनकी इस बात को चुनौती दी है। इस वीडियो में तान्या बेबाक तरीके से कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें खाना बनाना और कपड़े धोना दोनों अच्छे से आते हैं। वह कहती हैं, “अरे नहीं सर, खाना तो खुद ही बनाऊंगी मैं। मेरा वीडियो नहीं देखा क्या आपने जिसमें मैं महराज जी के लिए रोटी सेक रही थी। मुझे घर का सारा काम आता है, कपड़े भी धोने आते हैं। खाना तो बना लेती हूं मैं।”
Boss Babu ko ye reel dekhne ke baad koi kuch nahi bolega aur colors channel ko bhi tag mat karna. Jio Hotstar aur Salman khan ko bhi nahi pls. pic.twitter.com/R3DSNRBfRo — Sagar Rathore (@Sagarrathore_) September 11, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
Ayushmann Khurrana ने साउथ में शुरू की नई बैकवॉटर थ्रिलर की शूटिंग, रिलीज से पहले ही दूसरे प्रोजेक्ट में जुटे
‘सुनो ना दिल’ में दिखी Kapil Sharma और सादिया खातिब की शानदार केमिस्ट्री, फैंस बोले- दिल छू लेने वाला गाना
वायरल वीडियो देखकर फैंस ने किया ट्रोल
वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने तान्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि तान्या ‘बिग बॉस’ के घर में काम करने से बचने के लिए झूठ बोल रही हैं। लोग इस पर भी चर्चा कर रहे हैं कि वह घर में काम करने से बचने के लिए ऐसा व्यवहार दिखा रही हैं और इसी वजह से लगातार नौटंकी कर रही हैं।
हालांकि, तान्या का यह रणनीतिक खेल भी माना जा सकता है। बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स अक्सर अपनी पर्सनालिटी और नखरों के जरिए शो में अधिक कंटेंट देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि तान्या अब ‘बिग बॉस 19’ की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। उनके बारे में हर तरफ बातें हो रही हैं कुछ लोग उनके नखरों को पसंद कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें झूठ बोलने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, फैंस को लिखा दिल छू लेने वाला नोट
क्या ये व्यवहार तान्या मित्तल का है गेम प्लान?
इस बीच, यह कहना भी गलत नहीं होगा कि तान्या मित्तल का यह व्यवहार उनके गेम प्लान का हिस्सा हो सकता है। शो के दर्शक लगातार उनके हर कदम पर नजर बनाए हुए हैं और यही उन्हें शो का सबसे ध्यान खींचने वाला कंटेस्टेंट बनाता है। पॉजिटिव हो या नेगेटिव, तान्या मित्तल की चर्चा ‘बिग बॉस 19’ में सबसे ज्यादा हो रही है।
