Bigg Boss 19: सलमान खान ने अमाल मलिक को सुनाई खरी-खोटी, बोले- अपनी काबलियत को बर्बाद मत करो
Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के नए प्रोमो में सलमान खान ने कहा कि अमाल अपनी छवि सुधारने आए थे, लेकिन गाली-गलौज और परिवार को बीच में लाने से उनका व्यवहार गलत संदेश दे रहा है।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान ने अमाल मलिक को सुनाई खरी-खोटी
Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ को फरहाना भट्ट के रूप में नया कप्तान मिल गया है। उन्होंने गौरव खन्ना को हराते हुए कैप्टेंसी हासिल की है। रियलिटी शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के इस वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट अमाल मलिक को फटकार लगाते दिख रहे हैं। कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।
इसमें होस्ट सलमान खान अरमान मलिक से कहते हैं कि आप यहां पर आए थे तो आपने कहा था कि मैं यहां पर अपनी छवि सुधारने आया हूं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। हर बात में गालियां देना, लोगों के परिवार को बीच में लाना, आप वही अमाल हैं ना? आपके बच्चे हैं ना? क्या आप चाहते हैं वे ऐसा ही ऐसे व्यवहार करें?
सलमान खान ने कही ये बात
सलमान खान ने कहा कि आप बहुत ही टैलेंटेड हैं। अपनी काबलियत को बर्बाद न करें। मैं चाहता हूं कि आप यहां से विनर नहीं, लोगों के दिलों को जीतने वाले शख्स बनकर निकलो। यहां पर आप इसीलिए आए थे। सलमान खान की इस बात से अमाल मलिक भी सहमत नजर आए। उन्होंने हां में सिर हिलाते हुए इशारा दिया। अब देखना यह है कि सलमान खान की फटकार के बाद क्या अमाल मलिक में कोई सुधार आता है या नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार
बता दें कि इस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ‘बिग बॉस 7’ की पूर्व विजेता और अभिनेत्री गौहर खान दिखाई देंगी। वह शो में अपने देवर और कंटेस्टेंट आवेज दरबार को आईना दिखाती नजर आएंगी। इससे पहले वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। इसमें गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट में से किसी एक सदस्य को घरवालों को नया लीडर बनाना था।
ये भी पढ़ें- फराह खान ने दीपिका पादुकोण पर लिए मजे, बोलीं- अब सिर्फ आठ घंटे काम करती हैं
बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस ने घरवालों को असेंबली हॉल में बुलाकर इन दोनों में से किसी एक को घर का कप्तान चुनने के लिए कहा। इस दौरान घरवालों को उस सदस्य को काला हार पहनाना था, जिसे वे कैप्टन नहीं बनाना चाहते थे। इस टास्क में फरहाना को कम काले हार पहनाए गए। इस तरह उन्हें घर का नया कैप्टन चुन लिया गया। फिलहाल बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बचे हुए हैं।
