Bigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोनी से कार्तिक-अनन्या तक, आज ग्रैंड फिनाले में मचाएंगे धमाल

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आज शाम से शुरू होगा। जहां कई बड़े सितारे अपने शानदार परफॉर्मेंस से जलवा बिखेरते नजर आएंगे। जिसका फैंस को बेसब्री से काफी इंतजार है।
Bigg Boss 19 Grand Finale
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bigg Boss 19 Finale Celebs: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज अपने सबसे खास पड़ाव यानी ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है। महीनों तक चले ड्रामा, इमोशंस, लड़ाइयों और दोस्तियों के बाद आज वह क्षण आ गया है जब देश को इस सीजन का विनर मिलेगा। फिनाले नाइट को और भी भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने सितारों की लंबी फेहरिस्त तैयार की है, जो अपनी मौजूदगी से इस शाम को खास बना देंगे।

24 अगस्त से शुरू हुए इस सीजन में 18 प्रतिभागियों ने एंट्री ली थी। विभिन्न टास्क, समीकरणों और विवादों से भरे 3.5 महीनों के बाद अब घर में बचे हैं 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल। शो के विनर को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी, और फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आज कौन ट्रॉफी लेकर घर जाएगा।

बिग बॉस 19 फिनाले में सनी लियोनी लगाएंगी तड़का

फिनाले की शुरुआत सनी लियोनी और करण कुंद्रा की दमदार एंट्री से होगी। ये दोनों सितारे एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 के होस्ट हैं और बिग बॉस के मंच पर नए सीजन का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इनके आने से शो में ग्लैमर और एंटरटेनमेंट का तड़का लगना तय है। इनके साथ दर्शकों को स्प्लिट्सविला के नए सीजन की झलक भी देखने को मिलेगी।

इसके बाद फिनाले की चमक और बढ़ाने के लिए पहुंचेगे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे। यह जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रमोशन करने आएगी, जिसकी रिलीज 25 दिसंबर 2025 को तय है। सलमान खान और फाइनलिस्ट्स के साथ उनकी बातचीत फिनाले के माहौल में नई ऊर्जा भर देगी।

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी मचाएंगे धमाल

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी आज की रात का हिस्सा बनने वाले हैं। टीवी रियलिटी शोज में अपनी उपस्थिति से चर्चा बटोर रहे पवन सिंह इस बार बिग बॉस के फिनाले में चार चांद लगाएंगे। चैनल की ओर से उनकी एंट्री की आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है।

स्टार परफॉर्मेंस, फाइनलिस्ट्स के आखिरी सफर की झलक और सलमान खान की दमदार मौजूदगी इन सबके साथ बिग बॉस 19 का फिनाले दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने वाला है। आज की रात तय करेगी कि इस सीजन का ताज किसके सिर सजेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com