बिग बॉस 19 में पहला कैप्टन चुनने की छिड़ी जंग, फरहाना की धमाकेदार वापसी से बदला घर का माहौल
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में फरहाना की वापस एंट्री से घर में तबाही मचने वाली है। हालांकि, जब बिग बॉस बताते हैं कि फरहाना सीक्रेट रूम में थीं, तो यह सुनकर सब शॉक्ड हो जाते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bigg Boss 19 Latest Update: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर खूब ड्रामा और इमोशन देखने को मिला। इस बार घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया जिसमें बसीर अली, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज दावेदार बने। शुरुआत में बसीर संचालक बने लेकिन बाद में तान्या मित्तल को कमान सौंप दी गई। टास्क के दौरान जीशान कादरी और कुनिका के बीच बहस हुई। तान्या ने अशनूर की टाइल्स तोड़कर उन्हें बाहर कर दिया और अंत में कुनिका को पहला कैप्टन घोषित किया गया। हालांकि इस फैसले से अभिषेक भावुक हो गए क्योंकि उनकी टाइल्स ज्यादा थीं।
कुनिका कैप्टन बनने के बाद घरवालों को ड्यूटी बांटने लगीं। उन्होंने गौरव खन्ना को खाना बनाने और जीशान को बर्तन धोने की जिम्मेदारी दी। लेकिन दोनों ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद बहस और बढ़ गई। तान्या मित्तल ने भी अपने अंदाज से घरवालों का ध्यान खींचा। उन्होंने झाड़ू लगाते हुए कहा कि उनके नाजुक हाथों को चोट लग रही है और मेडिकल रूम की मांग कर डाली। उनकी बातों पर घरवाले खूब हंसे और मजाक उड़ाते दिखे।
फरहाना की धमाकेदार वापसी से बढ़ा घर का ड्रामा
इसी बीच एप रूम का भी उद्घाटन हुआ। बिग बॉस ने फरहाना को जिम्मेदारी दी कि वे तय करें किसे एप्स का एक्सेस मिलेगा। फरहाना ने गौरव खन्ना को चुना। गौरव को बकवास एप्स का विकल्प मिला जिसमें उन्हें आधा राशन और फरहाना की री-एंट्री में से एक चुनना था। गौरव ने फरहाना की वापसी को चुना। इसके बाद फरहाना की धमाकेदार एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। वह पहले सीक्रेट रूम से सबकुछ देख रही थीं और अब घरवालों के सामने उनका राज खोल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
ये भी पढ़ें- लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे वरुण धवन, बिना हेलमेट स्कूटी पर बैठने के चलते हुए ट्रोल
जीशान ने कुनिका पर कसा तंज
घर लौटकर फरहाना ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोली और बसीर अली से तीखी बहस भी की। इसके बाद उनका प्रणित मोरे से भी झगड़ा हो गया। दूसरी ओर, अभिषेक की मेहनत अधूरी रहने पर कुनिका ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया, जिससे घर का माहौल और तनावपूर्ण हो गया। फरहाना ने गौरव से फ्रंटफुट पर खेलने की सलाह दी और जीशान से सुलह कराने की कोशिश भी की। वहीं, जीशान ने कुनिका पर तंज कसा कि वह घर को गुरुकुल समझ रही हैं और सबको बैकबेंचर मानती हैं।
