बिग बॉस 19 के बाद भी फरहाना भट्ट का बड़बोलापन बना मुसीबत, अमाल मलिक संग वायरल वीडियो पर भड़के लोग
Amaal Malik News: बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद भी फरहाना भट्ट सुर्खियों में हैं। अमाल मलिक से जुड़ा एक वायरल वीडियो सामने आते ही उनकी पर्सनैलिटी पर सवाल उठने लगे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
फरहाना भट्ट, अमाल मलिक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फरहाना एक इवेंट के दौरान बातचीत करती नजर आ रही हैं। इसी बीच भीड़ में से किसी ने जोर से चिल्लाकर कहा, “फरहाना, अमाल मलिक तू है कौन!” यह सुनते ही फरहाना हंसने लगती हैं। उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और देखते ही देखते वीडियो चर्चा का विषय बन गया।
फरहाना की दोस्ती पर उठे सवाल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने फरहाना की पर्सनैलिटी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि कुछ समय पहले ही फरहाना ने अमाल मलिक को अपना अच्छा दोस्त बताया था और अब उन्हीं के नाम पर हंसती नजर आ रही हैं। कई लोगों ने इसे दोहरी सोच और डबल स्टैंडर्ड करार दिया। सोशल मीडिया पर फरहाना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
This is @Farrhana_bhatt for you.
Jaise idol waise fans🤡 Instead of taking a stand for her so-called friend, she laughed and joined in mocking him in front of the audience. Waah🙄 She should be ashamed of her behaviour and her words, both inside and outside BB.#AmaalMallik𓃵 pic.twitter.com/z1qJOjliBn — Roshni🔥 (@anon_sayla) January 15, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Tamannaah Bhatia Temple: तिरुमाला मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया, भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सलमान खान को लेकर दिया बयान
इसी बातचीत के दौरान फरहाना ने सलमान खान को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद उनकी सलमान खान से कोई मुलाकात नहीं हुई और न ही किसी तरह की बातचीत। फरहाना ने कहा,
“ग्रैंड फिनाले के बाद आज तक उनसे मेरी कोई बात नहीं हुई।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान खान से मिलना चाहेंगी, तो फरहाना का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने कहा कि अगर वह मिलना भी चाहें, तो शायद सलमान उनसे नहीं मिलेंगे। फरहाना के मुताबिक, पूरे सीजन में सलमान उनसे नाराज रहे और संभव है कि उन्हें उनकी पर्सनैलिटी पसंद नहीं आई हो।
ये भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री छोड़ शाहरुख खान के को-स्टार ने बिजनेस में रखा कदम, ‘शार्क टैंक’ ने दी 2.5 करोड़ की फंडिंग
बिग बॉस 19 का सफर
गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना बने थे। वहीं फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे पहले और दूसरे रनरअप रहे। तान्या मित्तल और अमाल मलिक ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी। अब सवाल यह है कि क्या फरहाना भट्ट अपनी इस विवादित छवि से बाहर निकल पाएंगी या उनका बिंदास अंदाज आगे भी उन्हें मुश्किलों में डालता रहेगा। फिलहाल, वायरल वीडियो ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा किया है।
