Bigg Boss 19: भोजपुरी तड़का लगाएंगी नीलम गिरी, सलमान के शो में हो रही एंट्री!
Neelam Giri: बिग बॉस का इतिहास रहा है इसमें भोजपुरी एक्टर्स की सरप्राइज एंट्री होती रही है। बिग बॉस 19 के लिए नीलम गिरी का नाम सामने आ रहा है। जानें कौन है नीलम और उनका बैकग्राउंड क्या है।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर शुरू हुई भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की चर्चा
Bhojpuri Actress Neelam Giri: नीलम गिरी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में 2020 में कदम रखा था। भोजपुरी फिल्में, भोजपुरी म्यूजिक वीडियो और भोजपुरी टीवी सीरियल में वह नजर आ चुकी हैं। उनका नाम बिग बॉस 19 को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल बिग बॉस का इतिहास रहा है कि नया सीजन शुरू होने के वक्त भोजपुरी कलाकार की सरप्राइज एंट्री दिखाई जाती है, ऐसे में इस बार भी कुछ ऐसा हो सकता है ऐसा कयास लगाया जा रहा है। इस वजह से नीलम गिरी का नाम सामने आया है। नीलम गिरी सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
Diljit Dosanjh Concert: स्टेज पर भावुक हुए दिलजीत दोसांझ, कहा- ‘जो प्यार मिलता है, वह दिग्गजों की विरासत’
पहले वीकेंड पर कैसा रहा ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का हाल, तीसरे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
ये भी पढ़ें- मैं जिंदा हूं, बता-बता कर परेशान हुए रजा मुराद, मौत की झूठी खबर पर की पुलिस में शिकायत
नीलम गिरी कौन हैं
नीलम गिरी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं और वह उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि नीलम गिरी का जन्म भूटान में हुआ और उनकी स्कूलिंग बिहार के पटना में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के कल्चर में रची बची हुई है। उनका जन्म 19 जून 1997 को भूटान में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई, उन्होंने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़ने का फैसला लिया। साल 2020 में पहली बार वह एक म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ नजर आई थी, ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ गाना सुपरहिट हुआ था।
नीलम के कमर डैमेज गाने ने मचाई थी धूम
नीलम गिरी ने उसके बाद भोजपुरी टीवी सीरियल्स की तरफ रुख किया, इतना ही नहीं वह भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाने लगी। साल 2021 में अवधेश मिश्रा की फिल्म बाबुल से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की गई। नीलम गिरी का म्यूजिक वीडियो काफी पसंद किया जाता है। खेसारी लाल यादव के साथ उनका म्यूजिक वीडियो कमर डैमेज 100 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ सुपरहिट साबित हुआ था।
निरहुआ के भाई संग डेट की चर्चा
नीलम गिरी एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग में भी निपुण हैं। ऐसे में भोजपुरी फिल्मों में उन्हें आइटम नंबर्स में भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर नीलम गिरी बेहद लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 50 लाख लोग फॉलो करते हैं। निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव को वह डेट कर रही हैं। अब देखना यह होगा कि बिग बॉस 19 में नेहा गिरी क्या कमाल दिखाती हैं?
