‘बिग बॉस 19’ शॉकिंग एविक्शन: फिनाले से एक हफ्ते पहले अशनूर कौर हुईं बेघर? वोटिंग ट्रेंड ने चौंकाया
Ashnoor Kaur Shocking Eviction: बिग बॉस 19 से अशनूर कौर का शॉकिंग एविक्शन हो गया है। वोटिंग ट्रेंड्स में उनसे कम वोट अमल मलिक और मालती चाहर को मिले थे।
- Written By: अनिल सिंह
'बिग बॉस 19' से अशनूर कौर हुईं आउट! जानें सबसे कम वोट पाने वाले मालती और अमल क्यों रहे सुरक्षित
Bigg Boss 19 Shocking Eviction: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जिसका ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होना है। इसी बीच, घर से एक चौंकाने वाला एविक्शन होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मजबूत कंटेस्टेंट मानी जा रहीं अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया गया है। यह खबर अशनूर के फैंस के लिए एक तगड़ा झटका है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में ‘टिकट टू फिनाले’ की रेस में भी अपनी जगह बनाई थी।
इस हफ्ते, पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना को छोड़कर घर के सभी सदस्य बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। इसी बीच ‘बिग बॉस’ की अंदरूनी जानकारी देने वाले ‘द खबरी’ के अनुसार, अशनूर कौर का एलिमिनेशन एकदम कन्फर्म हो गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होगी।
एविक्शन का कारण: वोट कम या फिजिकल फाइट?
अशनूर कौर के अचानक एलिमिनेशन के पीछे दो वजहें बताई जा रही हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Baby Do Die Do Teaser: हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’ का टीजर रिलीज, बहन की मौत का बदला लेती दिखीं एक्ट्रेस
Dhamaal 4 का पहला लुक जारी, अजय देवगन-रितेश देशमुख की गैंग लौटी, पोस्टर से गायब दिखे संजय दत्त और असरानी
Sarika Web Series: OTT पर छाएंगे बुंदेलखंड के कलाकार, ‘सारिका’ की रिलीज का हो रहा इंतजार
Sunny Deol की ‘बंटवारा 1947’ में दिखेगा 1947 का दर्दनाक इतिहास, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की उत्सुकता
सबसे कम वोट: एक रिपोर्ट के मुताबिक, अशनूर कौर को सबसे कम वोट मिले थे, जिसके कारण उन्हें बेघर किया गया है।
ये भी पढ़ें- Box Office Collection: गुस्ताख इश्क से आगे निकली तेरे इश्क में, जानें पहले दिन कितना रहा कारोबार
फिजिकल होना: कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान अशनूर, कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के साथ फिजिकल हो गई थीं। अशनूर ने तान्या को लकड़ी से मारा था। भले ही अशनूर ने इसे जानबूझकर न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें बाहर करने की मांग शुरू कर दी थी।
वोटिंग ट्रेंड में चौंकाने वाला ट्विस्ट
यदि अशनूर को सबसे कम वोट के आधार पर बाहर किया गया है, तो यह वोटिंग ट्रेंड्स के मुकाबले चौंकाने वाला है। bigg boss vote in के लेटेस्ट ट्रेंड्स (28 नवंबर शाम 7:25 बजे तक) के अनुसार, अशनूर से भी कम वोट अमल मलिक और मालती चाहर को मिले थे:
| कंटेस्टेंट | प्राप्त वोट | स्थिति |
| मालती चाहर | 25,821 | सबसे कम |
| अमल मलिक | 41,249 | बॉटम 2 |
| अशनूर कौर | 43,073 | एविक्शन? |
ऐसे में, यह सस्पेंस बना हुआ है कि कम वोटिंग के बावजूद अमल और मालती के मुकाबले अशनूर को किस आधार पर एलिमिनेट किया गया है। फैंस इस बात से भी हैरान हैं कि शहबाज और अमल, जिनका गेम अशनूर के मुकाबले मजबूत नहीं था, वे कैसे बचे हुए हैं।
पहले फाइनलिस्ट गौरव खन्ना
फिलहाल, बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना के अलावा अमल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और शहबाज बचे हैं। गौरव खन्ना ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट और आखिरी कैप्टन बन चुके हैं।
