Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने मारी बाजी, टॉप 10 की लिस्ट में बने नंबर 1, यहां देखें लिस्ट

बिग बॉस 19 की इस हफ्ते की टॉप 10 पॉपुलैरिटी लिस्ट आ गई है। अभिषेक बजाज नंबर 1 पर, बशीर अली नंबर 2 पर और फरहाना नंबर 3 पर हैं। अमाल मलिक फिसलकर 5वें स्थान पर आ गए हैं।
Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज ने मारी बाजी, टॉप 10 की लिस्ट में बने नंबर 1, यहां देखें लिस्ट
Bigg Boss 19: पॉपुलैरिटी लिस्ट में 'नंबर 1' बने अभिषेक बजाज, बशीर अली-फरहाना ने मारी टॉप 3 में एंट्री
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

BB19 Top 10 List: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स की लोकप्रियता का गणित बदलता रहता है। इस हफ्ते की टॉप 10 पॉपुलैरिटी लिस्ट सामने आ गई है, जिसमें कुछ चौंकाने वाले बदलाव देखने को मिले हैं। 'बिग बॉस तक' द्वारा साझा की गई इस सूची में कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज ने सभी को पछाड़ते हुए बाजी मार ली है और पहले पायदान पर अपनी जगह पक्की कर ली है।

अभिषेक बजाज, जिन्हें घर के भीतर बिना वजह गुस्सा दिखाने और दिमाग का कम इस्तेमाल करने के लिए कोसा गया था, उन्होंने बाहरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता साबित करते हुए नंबर वन की पोजीशन हासिल कर ली है। उनके बाद, बशीर अली अपनी 'सही को सही और गलत को गलत' कहने वाली राय के कारण दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं और नंबर 2 पर आ पहुंचे हैं।

टॉप 5 में ये खिलाड़ी

टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर फरहाना भट हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते अमाल मलिक के साथ हुए झगड़े और नीलम के लेटर को फाड़ने की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। चौथे नंबर पर गौरव खन्ना आ गए हैं, जो अब लड़ाई-झगड़ों और घर की राजनीति में भी एक्टिव दिख रहे हैं। वहीं, बीते हफ्ते फरहाना को गाली देने और शो में कम एक्टिव रहने के चलते अमाल मलिक को नुक्सान हुआ है और वह नंबर 5 पर फिसल गए हैं।

मध्य क्रम में बदलाव

स्टैंडअप कॉमेडी से घरवालों और बाहर वालों का मनोरंजन करने वाले प्रणित मोरे एक पायदान ऊपर चढ़कर नंबर 6 पर हैं। उनके ठीक नीचे अशनूर कौर को नंबर 7 की पोजीशन मिली है, जो धीरे-धीरे अभिषेक बजाज का हाथ थामकर गेम में आगे बढ़ रही हैं।

बॉटम 3 और तान्या मित्तल

साड़ी और रईसी वाले किस्सों के साथ-साथ हालिया कंट्रोवर्सी के चलते चर्चा में रहीं तान्या मित्तल को लिस्ट में 8वां स्थान मिला है। हालांकि, माना जा रहा है कि अगले हफ्ते उनकी रेटिंग में सुधार देखने को मिल सकता है। सीजन के नए कप्तान बन चुके मृदुल तिवारी नंबर 9 पर हैं, जबकि घरवालों और बाहरवालों का मनोरंजन करने वाले शहबाज बदेशा इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट में दसवें और सबसे निचले पायदान पर रहे हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com