KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी-मिहिर जाएंगे अमेरिका, होगी बिल गेट्स और विल स्मिथ से मुलाकात!

KSBKBT 2 Upcoming Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी: तुलसी और मिहिर अमेरिका जाएंगे, जहां नॉयना उन्हें फंसाने की कोशिश करेगी। तुलसी की मुलाकात बिल गेट्स और विल स्मिथ से होगी।
KSBKBT 2 Spoiler: तुलसी-मिहिर जाएंगे अमेरिका, होगी बिल गेट्स और विल स्मिथ से मुलाकात!
YRKKH में मेगा-ट्विस्ट, तुलसी अमेरिका में बिल गेट्स और विल स्मिथ से मिलकर बनेगी ग्लोबल स्टार!
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की कहानी में इस समय इमोशनल ड्रामा और साज़िशों का ज़ोर है। तुलसी ने 'बा की हवेली' परी के नाम करने का ऐलान किया, जिससे परी का उत्साह बढ़ गया और उसने मिहिर को तुलसी के साथ एक ही कमरे में रहने के लिए कहा। हालांकि, तुलसी ने हवेली को स्कूल बनाने की बात कहकर परी का सारा प्लान चौपट कर दिया। लेकिन अब कहानी में एक और बड़ा मोड़ आने वाला है, जो वीरानी परिवार को अमेरिका तक ले जाएगा।

परी, पार्वती के जाते ही हवेली को अपने नाम करवाने की कोशिश में है। वह बार-बार मिहिर को उसके बिज़नेस और दूसरी शादी की याद दिलाकर उसके कान भरने की कोशिश करेगी। इसी बीच, तुलसी और मिहिर जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण इवेंट के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे हैं।

नॉयना की साज़िश और अंगद की सगाई

मिहिर और तुलसी को अलग करने के लिए नॉयना एक बड़ा खेल खेलने वाली है। वह तुलसी के सामने मिहिर को 'उड़ा' ले जाने की तैयारी में है। इस बीच, तुलसी और मिहिर के अमेरिका जाने की वजह से अंगद और मिताली की सगाई भी टूट सकती है। शादी की शॉपिंग का बहाना बनाकर मिताली भी नॉयना, तुलसी और मिहिर के साथ अमेरिका जाएगी। इसी दौरान, अंगद को वृंदा के लिए अपने प्यार का एहसास होगा।

अमेरिका में नॉयना की नई चाल

अमेरिका पहुंचकर नॉयना मिहिर का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। वह कोशिश करेगी कि बुटीक के इवेंट में वह केवल मिहिर के साथ जाए। इसके लिए, नॉयना तुलसी को होटल में ही फंसाने की साज़िश रचने वाली है। हालांकि, नॉयना का यह प्लान बुरी तरह फेल हो जाएगा, क्योंकि इस इवेंट में तुलसी और मिहिर को दुनिया भर में पहचान मिलने वाली है।

बिल गेट्स और विल स्मिथ से मुलाकात

सीरियल की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जब तुलसी की मुलाकात हॉलीवुड और टेक्नोलॉजी की दुनिया के दिग्गजों से होगी। खबर है कि इस इवेंट में तुलसी बिल गेट्स से मिलेंगी। तुलसी से मिलते ही बिल गेट्स महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में खुलकर चर्चा करेंगे, जहाँ तुलसी भी अपने विचार रखेगी। बिल गेट्स के बाद, तुलसी हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ से भी मिलने वाली हैं। तुलसी की वजह से मिहिर का सिर गर्व से ऊंचा हो जाएगा। एकता कपूर शो में इन हॉलीवुड स्टार्स को लाकर एक बड़ा धमाका करने वाली हैं। तुलसी और मिहिर मिलकर नॉयना के हर प्लान को खराब कर देंगे और इवेंट के सक्सेसफुल होने का जश्न मनाएंगे। यह बात जानकर नॉयना को ज़ोरदार मिर्ची लगने वाली है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com