Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पवित्रा पुनिया ने ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, जानें एजाज खान से रिश्ता टूटने की असली वजह

बिग बॉस 14 में नजर आए पवित्रा पुनिया और एजाज खान का ब्रेकअप इसी साल हुआ। इस मामले पर दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। पवित्रा पुनिया ने अब खुलासा किया है कि आखिर ब्रेकअप की असली वजह क्या थी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 17, 2024 | 03:00 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बिग बॉस 14 में पवित्रा पुनिया और एजाज खान दोनों कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे। बिग बॉस के घर में ही इनके बीच नजदीकियां बढ़ी और बिग बॉस के घर में ही दोनों ने एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार भी किया और बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों एक साथ अच्छा वक्त बिता रहे थे। दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन करीब 4 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद फैंस को तगड़ा झटका लगा था। दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी कि ब्रेकअप क्यों हुआ है। लेकिन अब पवित्रा पुनिया ने इसका खुलासा कर दिया है।

टेली मसाला को दिए गए इंटरव्यू में पवित्रा पुनिया ने बिना एजाज खान का नाम लिए उन्हें नार्सिसिस्ट कहा है। पवित्रा पुनिया ने कहा कि औरत फ्रेजाइल अच्छी लगती है लेकिन जब औरत ऐसे ही बैठी है, तब आप उससे पूछा करोगे न? आपसे वह जेंटली बात कर रही है न? मैं हर महिला को यही कहना चाहूंगी कि अगर मर्द दबाता है तो वह नार्सिसिस्ट है। मत रहो ऐसे रिश्ते में। आगे उन्होंने कहा कि एक टाइम पर बहुत ट्राई किया लेकिन नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- आयुष्मान खुराना को मिली एक और बड़ी फिल्म, समीर सक्सेना…

सम्बंधित ख़बरें

Aaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती

167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच

पवित्रा पुनिया से जब पूछा गया कि क्या अलग धर्म होने की वजह से रिश्ते में दरार आई है, तो पवित्रा पुनिया ने कहा, नहीं- ऐसी कोई बात नहीं है। मेरा परिवार और उनका परिवार सपोर्टिव था। परिवार को पता था कि इंडस्ट्री में कास्ट और धर्म को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। पवित्रा ने यह भी कहा कि उन्होंने एजाज को पहले ही बोल दिया था कि वह अपना धर्म कन्वर्ट नहीं करेंगी और एजाज खान इस पर राजी थे। मतलब साफ है कि दोनों के बीच जेंडर इक्वलिटी को लेकर मतभेद हुआ और पवित्रा पुनिया को ऐसा लगने लगा कि वह अपनी मर्दानगी साबित कर रहे हैं और औरत जाति को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पवित्रा पुनिया और एजाज खान बिग बॉस 14 के बाद से ही एक साथ अच्छा वक्त बिता रहे थे। दोनों जल्दी शादी करने वाले थे। उनके शादी की खबर को सुनकर फैंस काफी खुश थे।  लेकिन अचानक दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। काफी दिनों की चुप्पी के बाद अब पवित्रा पुनिया ने खुलासा किया है कि दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ था।

Bigg boss 14 fame eijaz khan wants to change pavitra punia religion actress reveals the truth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2024 | 10:17 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.