थिएटर्स के बाद अब OTT पर धमाका करेगी ‘बॉर्डर 2’, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सनी देओल की वॉर फिल्म
Border 2 OTT Release: सनी देओल की वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अब ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कब और किस प्लेटफॉर्म पर घर बैठे आप यह फिल्म देख सकेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बॉर्डर 2 ओटीटी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Border 2 Netflix Release Date: साल 2026 की चर्चित वॉर फिल्मों में शामिल बॉर्डर 2 अब थिएटर्स के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। जिन दर्शकों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा, उनके लिए अब घर बैठे इसे देखने का मौका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।
यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी, देशभक्ति से भरे संवाद और युद्ध के बड़े-बड़े सीक्वेंस चर्चा में रहे। हालांकि फिल्म के कुछ गानों को लेकर विवाद भी सामने आए, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।
क्या है ‘बॉर्डर 2’ की कहानी?
बॉर्डर के इस सीक्वल में युद्ध की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। जहां पहली फिल्म लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी, वहीं ‘बॉर्डर 2’ में उस कहानी के बाद की घटनाओं को दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में ऑपरेशन चंगेज खान की पृष्ठभूमि को दिखाया गया है, जिसमें भारतीय सेना को जमीन, हवा और समुद्र-तीनों मोर्चों पर दुश्मनों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि फिल्म में आर्मी, एयरफोर्स और नेवी तीनों की भूमिका को बड़े स्तर पर दिखाया गया है।
फिल्म की स्टार कास्ट और किरदार
फिल्म में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का दमदार किरदार निभाया है। वहीं वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के रोल में नजर आए, जो बसंतर की लड़ाई में अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
इसके अलावा अहान शेट्टी ने भारतीय नौसेना के अफसर एमएस रावत की भूमिका निभाई है, जबकि दिलजीत दोसांझ एयरफोर्स अफसर निर्मलजीत सिंह शेखों के किरदार में दिखाई दिए हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है, जबकि इसे निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें- Ramayana Part 2 के सेट से सामने आई रणबीर कपूर की तस्वीर, मां कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन संग दिखा खास बॉन्ड
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में करीब 449.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 328.96 करोड़ रुपये रहा। बताया जाता है कि फिल्म का बजट करीब 275 करोड़ रुपये था।
अब OTT रिलीज के साथ उम्मीद की जा रही है कि ‘बॉर्डर 2’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा और जो लोग इसे थिएटर्स में मिस कर गए थे, वे अब इसे आराम से घर बैठे देख पाएंगे।
