Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में तीसरे दिन भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 20 लाख करोड़ डूबे

  • Author By rajendra mankar | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 13, 2026 | 06:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Stock Market Crash News: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। निवेशकों की चिंता बढ़ाने वाली बात यह रही कि यह गिरावट लगातार तीसरे दिन भी जारी रही।

कमजोर वैश्विक संकेत, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,470.50 अंक गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 488.05 अंक टूटकर 23,151.10 के स्तर पर पहुंच गया।

हफ्तेभर में 4,000 अंक की गिरावट

वीकली आधार पर देखें तो सेंसेक्स में इस हफ्ते लगभग 4,000 अंकों की गिरावट हुई, जबकि निफ्टी50 में कुल 1300 अंकों की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 5 प्रतिशत और निफ्टी लगभग 5.31 प्रतिशत गिर चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

मध्य रेल पर यात्री यातायात में बढ़ोतरी, लोकल में रोजाना 4 मिलियन से ज्यादा पैसेंजर, कमाई भी बढ़ी

भंडारा: फायर ऑडिट को लेकर एक्शन मोड में विभाग; 92 संस्थानों की जांच पूरी, मानकों की अनदेखी पर 31 को नोटिस

वाशिम: 14 वर्षीय लड़कियों के लिए विशेष HPV टीकाकरण मुहिम शुरू; जिला शल्य चिकित्सक ने किया अभियान का शुभारंभ

अकोला: ‘विटेक्स-2026’ व्यापार प्रदर्शनी की सफलता का जश्न; चेंबर ऑफ कॉमर्स ने टीम को ‘श्रम साफल्य’ से नवाजा

इस गिरावट के चलते हफ्ते भर में निवेशकों को 20 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा है। इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक भी लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से रुपया करीब 1.5 तक कमजोर हो चुका है। पूरे हफ्ते की बात करें तो सेंसेक्स करीब 4.5 और निफ्टी 4.8 गिर चुके हैं, जो दिसंबर 2024 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है।

तेल की कीमतों में उछाल का असर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ईरान की ओर से दो ऑयल टैंकरों पर हमले के बाद सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ गया। इसके चलते वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत बढ़कर 100.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारत जैसे आयात पर निर्भर देश के लिए महंगा तेल महंगाई और आयात बिल बढ़ाता है, जिससे बाजार पर दबाव पड़ता है। कमजोर ग्लोबल संकेत पश्चिम एशिया के तनाव के कारण दुनिया के बाजारों में भी कमजोरी दिखी।

एशिया में कोस्पी, निक्केई, शंघाई और हैंगसेंग गिरावट में रहे। वहीं अमेरिका में डाओ जोन्स 700 अंक गिरा।

More than 20 lakh crores destroyed in a weekindian stock market crash sensex nifty losses iran conflict oil prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2026 | 06:35 PM

Topics:  

  • Maharahstra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.