-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 11 Fame Priyank Sharma Father Passed Away Tv Celebs Tribute
BB11 फेम प्रियांक शर्मा पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया, दिव्या ने भी दिया रिएक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Priyank Sharma Father Death: स्प्लिट्सविला और बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा के पिता का निधन हो गया। टीवी सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें मजबूत रहने को कहा।

प्रियांक शर्मा के पिता का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyank Sharma Father Passes Away: टीवी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्प्लिट्सविला और बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा के पिता का 14 नवम्बर को निधन हो गया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दी।
दरअसल, उन्होंने अपने पिता को खोने का दर्द बयां करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे देखने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और उनके साथ स्प्लिट्सविला में कपल बन नजर आईं एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने उनकी हिम्मत बढ़ाई। दिव्या सहित कई और टीवी सितारों ने भी प्रियांक शर्मा के पिता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रियांक शर्मा ने पिता संग फोटो शेयर कर दी जानकारी
प्रियांक शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर पिता की फोटो शेयर की, जिसमें वह चेयर पर बैठे हुए हैं और पीछे वह खुद खड़े हैं। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “आप अच्छे से सोना मेरे पापा, मैं आपको बहुत ज्यादा मिस करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन मैं आपको गर्व महसूस करवा सकूं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। (1966 to 2025)”।
सम्बंधित ख़बरें
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
पिता के जाने से टूटे प्रियांक के मैसेज को देखकर स्प्लिट्सविला में उनके साथ नजर आईं और कुछ समय तक उन्हें डेट कर चुकीं दिव्या अग्रवाल ने कमेंट कर उनकी हिम्मत बढ़ाई। दिव्या अग्रवाल ने कमेंट करते हुए लिखा, “खुद को मजबूत रखो”। दिव्या अग्रवाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने प्रियांक के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “प्रियांक माय डियर… तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं”। दूसरे यूजर ने लिखा, “तुम्हारे इस लॉस के बारे में जानकर बहुत दुख हु..भगवान से दुआ है कि वह तुम्हें इस दर्द को झेलने की हिम्मत दे। खुद को मजबूत रखना”।
ये भी पढ़ें- Weekend Ka Vaar में अमल-शहबाज को रोहित शेट्टी ने सुनाई खरी-खोटी, गौरव-फरहाना बने शो के स्टार
सेलेब्स समेत फैंस ने मजबूत रहने की दी हिम्मत
इसके अलावा शांतनु माहेश्वरी ने लिखा, “तुम्हारे इस पर्सनल लॉस के लिए सॉरी भाई, खुद को मजबूत रखना। ओम शांति”। सिर्फ सितारे ही नहीं, बल्कि स्प्लिट्सविला में प्रियांक शर्मा को ढेर सारा प्यार देने वाले फैंस उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए नजर आए। आपको बता दें कि प्रियांक अपने पिता के काफी क्लोज थे। उन्होंने 5 अप्रैल को पिता के जन्मदिन पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, “हैप्पी बर्थडे डैड..आई लव यू द मोस्ट”।
Bigg boss 11 fame priyank sharma father passed away tv celebs tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













