Bhoot Bangla OTT Release: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी थिएटर के बाद कब और कहां होगी स्ट्रीम? जानें पूरी डिटेल
Bhoot Bangla Netflix Release: अक्षय कुमार और तबू की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। जानिए थिएटर रिलीज के बाद ये फिल्म कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भूत बंगला ओटीटी रिलीज डेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhoot Bangla OTT Release Date: अक्षय कुमार और तबू स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ अप्रैल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर खास उत्साह इसलिए भी है क्योंकि अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी करीब 14 साल बाद एक बार फिर साथ काम कर रही है। सोमवार, 6 अप्रैल को फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म में अक्षय कुमार और तबू के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पारकर जैसे कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं। दमदार स्टारकास्ट और हॉरर-कॉमेडी जॉनर की वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।
‘भूत बंगला’ OTT पर कहां होगी रिलीज?
‘भूत बंगला’ की OTT रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। फिल्म के पोस्टर पर दी गई जानकारी के अनुसार, थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स प
र स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी OTT रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Toxic First Song: ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, यश-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाया धमाल
Satluj Ban Controversy: सतलुज बैन पर गुल पनाग का फूटा गुस्सा, अनुराग कश्यप की ‘पायरेटेड वर्जन’ वाला बयान वायरल
Dada- The Sourav Ganguly Story: सौरव गांगुली के अवतार में छाए राजकुमार राव, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों का डिजिटल प्रीमियर थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिनों के भीतर किया जाता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘भूत बंगला’ मई के आखिर या जून 2026 की शुरुआत तक OTT पर उपलब्ध हो सकती है। हालांकि, इसकी सटीक तारीख मेकर्स के ऑफिशियल ऐलान के बाद ही साफ हो पाएगी।
थिएटर में कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। मेकर्स ने फैसला लिया कि बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की शानदार कमाई को देखते हुए ‘भूत बंगला’ की रिलीज को एक सप्ताह आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।
अब यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने अपने बयान में कहा कि रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का मकसद दोनों फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन और दर्शकों का पूरा ध्यान दिलाना है। इससे फिल्म इंडस्ट्री, एग्जिबिटर्स और दर्शकों तीनों को फायदा होगा।
फिल्म ‘भूत बंगला’ की खास बातें
‘भूत बंगला’ को एकता कपूर और शोभा कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का स्क्रीनप्ले प्रियदर्शन, रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने तैयार किया है।
ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla का ट्रेलर जारी, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की पुरानी जोड़ी अब पड़ रही है फीकी
खास बात यह है कि फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे, जिससे फैंस रिलीज से एक दिन पहले ही इस हॉरर-कॉमेडी का मजा ले सकेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में धमाल मचाने के बाद ‘भूत बंगला’ OTT पर भी दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती है।
