Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़

Welcome To The Jungle Earnings: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दूसरे मंगलवार को सिनेमाघरों में शानदार मजबूती दिखाई है और अब यह फिल्म हिट होने के बेहद करीब पहुंच गई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 08, 2026 | 08:43 AM

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Welcome To The Jungle Day Collection Day 12: सिनेमाघरों में दर्शकों को गुदगुदाने आई अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इस फिल्म के इतने बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्ट को देखकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए तमाम आशंकाओं पर विराम लगा दिया है।

शुरुआती वीकेंड में बंपर कमाई करने के बाद ज्यादातर फिल्में वर्किंग डेज में दम तोड़ देती हैं, लेकिन इस फिल्म ने अपनी रफ्तार से हर किसी को चौंका दिया है। दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी दर्शकों का इस फिल्म के प्रति उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में दिखी तेजी

वेलकम टू द जंगल ने रिलीज के 12 दिन यानी दूसरे मंगलवार को टिकट खिड़की पर जो मजबूती दिखाई है, उसने मेकर्स के चेहरे पर खुशी ला दी है। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में करीब 13% की बढ़त दर्ज की गई।

सम्बंधित ख़बरें

Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत

Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला

Lock Upp 2: ’50 अफेयर भी हो तो…’ सुनीता आहूजा के बयान पर मचा बवाल, शिल्पा शिंदे के फैंस भड़के

इस दिन फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों से 3 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन अपनी झोली में डाला। किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के दूसरे हफ्ते में इस तरह की वापसी करना यह साबित करता है कि आम जनता को फिल्म की कहानी पसंद आ रहा है।

100 करोड़ के पड़ाव के बाद अब नए इतिहास पर नजर

फिल्म ने अपने शुरुआती 10 दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया था। पहले हफ्ते में शानदार 93 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद दूसरे वीकेंड पर भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

अब 12 दिनों के सफर के बाद इस फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 120 .50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही अब यह फिल्म जल्द ही 150 करोड़ के एक और बड़े क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही है।

दुनिया भर के दर्शकों ने फिल्म पर लुटाया भरपूर प्यार

वेलकम टू द जंगल को ओवरसीज मार्केट से लगातार शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 12वें दिन के विदेशी कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब लगभग 31 करोड़ रुपये हो गया है। अगर हम दुनिया भर में हुई कुल कमाई यानी वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें, तो यह आंकड़ा 174 करोड़ रुपये के पार जा चुका है।

ये भी पढ़ें: Alpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खूबी इसका सधा हुआ बजट और बेहतरीन प्लानिंग रही है। निर्देशक ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिल्म ने अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा रिलीज से पहले ही सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स के जरिए सुरक्षित कर लिया था।

Welcome to the jungle collection day 12 box office akshay kumar movie earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 08:43 AM

Topics:  

  • Akshay Kumar
  • Anil Kapoor
  • Bollywood
  • Entertainment
  • Suniel Shetty

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.