- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar 2 Box Office Day 18 1000 Crore Record
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 18 दिनों में रचा इतिहास, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर बनी पहली हिंदी फिल्म
Dhurandhar 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच दिया। धुरंधर 2 ने तीसरे रविवार को भी शानदार कमाई की और वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ का आंकड़ा पार कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया।
- Written By: सोनाली झा

धुरंधर 2 की कमाई (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 18: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे रविवार को भी फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इस दिन करीब 34.44 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल नेट कलेक्शन 1013.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इससे पहले बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों ने यह आंकड़ा पार किया था, लेकिन हिंदी सिनेमा की यह पहली फिल्म है जिसने इतनी बड़ी कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी धमाका
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज मार्केट में करीब 392 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1605.74 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल करता है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amitabh Bachchan Habits: ‘काम न करूं तो दिन लगता है अधूरा’, अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी फिट लाइफ का राज
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बनी 2026 की चौथी बड़ी टॉलीवुड ओपनर, पहले दिन के कलेक्शन पर टिकी निगाहें
‘धुरंधर 2’ के दीवाने हुए परेश रावल, रणवीर सिंह नहीं, इस किरदार ने जीता दिल, बोले- हर सीन में छिपा है कुछ खास
मॉडलिंग से की फिल्मों में एंट्री, झंकार बीट्स से मिली पहचान, फिर भी स्टारडम से दूर ही रहे संजय सूरी
धुरंधर 2 की कहानी बनी सफलता की वजह
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की दमदार कहानी, शानदार एक्शन और इमोशनल टच ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है। साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसका सीक्वल उससे भी आगे निकल गया है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने न सिर्फ पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि नए कीर्तिमान भी स्थापित किए।
आगे और बढ़ सकता है आंकड़ा
रणवीर सिंह की फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 18 दिन हुए हैं और थिएटर्स में अब भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में धुरंधर 2 का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की यह ऐतिहासिक सफलता यह साबित करती है कि सही कहानी, मजबूत स्टारकास्ट और शानदार निर्देशन के साथ बॉलीवुड भी वैश्विक स्तर पर नए रिकॉर्ड बना सकता है।
Dhurandhar 2 box office day 18 1000 crore record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar मनपा की पहल,’एक प्रभाग एक पार्क’ से बदलेगा शहर का पर्यावरण; 9.70 करोड़ की योजना
Apr 06, 2026 | 09:05 AMMaharashtra में समुद्री सुरक्षा मजबूत, MDA सिस्टम से 32,000 जहाजों की होगी निगरानी
Apr 06, 2026 | 09:01 AMAmitabh Bachchan Habits: ‘काम न करूं तो दिन लगता है अधूरा’, अमिताभ बच्चन ने बताया अपनी फिट लाइफ का राज
Apr 06, 2026 | 08:59 AMइधर खत्म होंगे चुनाव, उधर बढ़ेंगे दाम! नाना पटोले का सनसनीखेज दावा, बोले- फिटनेस सेंटर बनेंगे लूट की दुकान
Apr 06, 2026 | 08:57 AMChhatrapati Sambhajinagar में दर्दनाक हादसा, हसूल तालाब बना मौत का कुंड, एक दिन में 4 मौतें
Apr 06, 2026 | 08:51 AMपुश-अप कर रहे छात्र के ऊपर गिरी बास्केटबॉल रिंग, मौत से मचा हड़कंप, Pune के कॉलेज में खौफनाक हादसा
Apr 06, 2026 | 08:43 AMRanchi में माओवादी नेता की इलाज के दौरान मौत, Narendra Modi हत्या साजिश मामले से था जुड़ा
Apr 06, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM













