-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bishnoi Community Protest Against Salman Khan Zeeshan Siddique Talk About Salman
उड़ गई है सलमान खान की रातों की नींद, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने किया खुलासा
- Written By: अनिल सिंह
सलमान खान के ऊपर मंडरा रहा जान से मारे जाने का खतरा अभी टला नहीं है, लेकिन इस बीच सलमान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, बिश्नोई समाज का विरोध प्रदर्शन कुछ यही इशारा कर रहा है।

मुंबई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने काला हिरण शिकार मामले को लेकर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं बिश्नोई समाज अब सलमान खान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सलमान खान और सलीम खान के पुतले बिश्नोई समाज ने फूंके हैं। इसी बीच बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का बयान सामने आया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान बेहद चिंतित हैं और उन्हें रातों को नींद नहीं आ रही है। वह फोन करके जीशान सिद्दीकी से बात करते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सलमान खान के लिए मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है।
सलमान खान की दोस्त और एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। लेकिन इसके बावजूद सलमान खान के ऊपर मंडरा रहा खतरा अभी टला नहीं है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी अभी बरकरार है। हालांकि सलमान खान ने अपना इरादा साफ कर दिया है कि इन धमकियों के बावजूद वह रुकने वाले नहीं हैं। वह लगातार बिग बॉस की शूटिंग में हिस्सा ले रहे हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग की शुरुआत भी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें- भूल भुलैया 4 में होंगे अक्षय कुमार, राजपाल यादव ने दिया बड़ा हिंट !
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Sangeeta Bijlani: सलमान के साथ छप गए थे शादी के कार्ड, फिर क्यों टूटा रिश्ता; ब्रेकअप के बाद भी कायम है दोस्ती
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद रातों को सो नहीं पा रहे थे सलमान खान
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का बयान सामने आया है। जीशान सिद्दीकी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिता की हत्या के बाद सलमान खान उनका हाल-चाल जानने के लिए हर रात उन्हें फोन करते थे और यह बताते थे कि उन्हें भी नींद नहीं आ रही है। जीशान सिद्दीकी ने यह भी बताया कि सलमान खान उनके पिता को भाई की तरह मानते थे और यही कारण है कि उनकी हत्या के बाद वह ठीक से सो नहीं पा रहे थे।
काला हिरण शिकार मामला
आपको बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हमलावरों ने गोली मारकर बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी थी और यह दावा किया था कि सलमान खान के साथ करीबी रिश्ते की वजह से उनकी हत्या की गई है। साल 1998 में आई फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काला हिरण शिकार का आरोप लगा था और इसी आरोप की वजह से बिश्नोई समाज उनसे नाराज नजर आ रहा है। 2018 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी और उसके बाद से यह सिलसिला लगातार चल रहा है।
ये भी पढ़ें- नित्या मेनन ने बताया बॉलीवुड में क्यों नहीं करती हैं अधिक फिल्में…
सलमान खान के खिलाफ बिश्नोई समाज का विरोध प्रदर्शन शुरू
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ बिश्नोई समाज खड़ा नजर आ रहा है। सलमान खान के विरोध में बिश्नोई समाज ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस के मौके पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने सलमान खान और सलीम खान का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने जोधपुर के अलग-अलग इलाकों में यह प्रदर्शन किया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने सलीम खान के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें सलीम खान ने यह कहा था कि काला हिरण मामले में सलमान खान बेकसूर है। इतना ही नहीं बिश्नोई समाज की तरफ से यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। तो ऐसे में यह कहा जा सकता है कि सलमान खान की मुश्किलें आने वाले वक्त में कम होती नहीं दिख रही है।
Bishnoi community protest against salman khan zeeshan siddique talk about salman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में भीषण सड़क हादसा: जेजुरी के पास अनियंत्रित ट्रक ने वारकरियों को कुचला, 3 महिला श्रद्धालुओं की मौत
Jul 13, 2026 | 11:05 AMचहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
Jul 13, 2026 | 11:04 AMसागर में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आरोपी बोला- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता
Jul 13, 2026 | 10:57 AMBox Office Report:’अल्फा’ नहीं उठा पाई वीकेंड का फायदा, ‘धमाल 4’ ने रविवार को मारी बाजी, देखें लेटेस्ट कलेक्शन
Jul 13, 2026 | 10:54 AMबद्रीनाथ चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट! SIT आज अध्यक्ष के करीबी प्रमोद नौटियाल को कोर्ट में करेगी पेश
Jul 13, 2026 | 10:49 AMBullet Train: कब से शुरू होगी देश की पहली बुलेट ट्रेन? सामने आ गई फाइनल तारीख; जल्द कर सकेंगे यात्रा
Jul 13, 2026 | 10:44 AMयशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
Jul 13, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM














