चुनावी रण में भिड़े भोजपुरी सितारे, खेसारी-पवन और रवि किशन के बीच पड़ी दरार, बयानों से मचा बवाल
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सितारों की जंग तेज हो गई है। खेसारी लाल यादव, रवि किशन, पवन सिंह, निरहुआ और अक्षरा सिंह अब एक-दूसरे पर खुलकर निशाना साध रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भोजपुरी स्टार्स चुनावी मैदान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhojpuri Stars Political Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल इस बार सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरने के साथ-साथ भोजपुरी के बड़े सितारों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कभी दोस्ती की मिसाल माने जाने वाले खेसारी लाल यादव, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह अब एक-दूसरे पर बयानबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, खेसारी लाल यादव इस बार आरजेडी के टिकट पर छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि रवि किशन बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में एक्टिव हैं। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेसारी को “नाचने वाला” कह दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में तो “चार-चार नचनिया” हैं — यह तंज सीधे रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह पर था।
रवि किशन को खेसारी लाल यादव का पलटवार
इसके बाद रवि किशन ने जवाब देते हुए कहा कि “हम सदन में क्या चले गए, इन लोगों ने भोजपुरी को बेच दिया।” उन्होंने सवाल उठाया कि भोजपुरी इंडस्ट्री आज खत्म होने की कगार पर क्यों है। वहीं खेसारी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि रवि किशन, निरहुआ, मनोज तिवारी और पवन सिंह ने राजनीति में आने के बाद भोजपुरी सिनेमा के लिए कुछ नहीं किया।
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में 15 अगस्त को 30 हजार भूमिहीनों को मिलेगी जमीन! सम्राट सरकार का ‘अभियान बसेरा-2’ प्लान तैयार
यूपी-बिहार में गूंजा अक्षरा सिंह का नाम, ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद बढ़ा स्टारडम
सिर्फ ₹1 में ईशा फाउंडेशन को दी जा रही श्मशान की जमीन, सम्राट सरकार के इस फैसले पर बिहार में क्यों मचा बवाल?
Bharat Tiwari Encounter: नागमणि कुशवाहा ने की भरत की ‘कुत्ते-बिल्ली’ से तुलना, विवादित बयान पर मचा सियासी बवाल
निरहुआ ने भी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “बाप को मत सिखाइए कि बेटा कैसे पैदा किया जाता है।” उनका यह बयान खेसारी पर सीधा कटाक्ष था।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में शॉकिंग एविक्शन! नए कैप्टन प्रणित मोरे घर से बाहर, मगर शो में होगा धमाकेदार ट्विस्ट
वहीं, चुनावी बयानबाजी में पवन सिंह और खेसारी के बीच निजी तकरार भी सामने आई। खेसारी ने पवन सिंह की पर्सनल लाइफ पर टिप्पणी की और ज्योति सिंह का खुलकर समर्थन किया। पवन ने जवाब दिया, “घर की बातें कमरे में होती हैं, कैमरे पर नहीं।”
अक्षरा सिंह ने भी खेसारी के खिलाफ दिया बयान
अक्षरा सिंह ने भी राजनीति में भले कदम न रखा हो, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वो खेसारी का सपोर्ट नहीं करेंगी, क्योंकि वो खुले मंचों पर उनके खिलाफ बोलते हैं। बता दें, कभी एक-दूसरे को भाई कहने वाले ये सितारे अब राजनीति की राह में विरोधी बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस राजनीतिक जंग में कौन-सा भोजपुरी स्टार जनता का दिल जीत पाता है और कौन हार जाता है रिश्तों की बाज़ी।
