Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाइव शो में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा की शर्मनाक हरकत! महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, भड़के लोग

Dhananjay Sharma Viral Video: भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह स्टेज पर महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 16, 2026 | 06:05 PM

भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bhojpuri Singer Threw Dancer Into The Crowd: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है। भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टेज पर परफॉर्म कर रही एक महिला डांसर के साथ बेहद विवादित हरकत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान सिंगर अचानक एक महिला डांसर को गोद में उठा लेते हैं और उसे भीड़ की तरफ फेंक देते हैं। यह घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है, लेकिन वहां मौजूद लोग और दर्शक इस पूरे दृश्य को देखते रह जाते हैं।

भोजपुरी सिंगर के शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल

फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि पहली बार में डांसर खुद को संभालने की कोशिश करती है और गिरने से बच जाती है। हालांकि, कुछ ही पल बाद सिंगर दोबारा उसके पास आते हैं और उसे फिर से उठाकर भीड़ की तरफ फेंक देते हैं। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

औरत की ‘ना’ का मतलब क्या? ‘चिरैया’ के ट्रेलर ने उठाए समाज से तीखे सवाल, जानें कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर समेत कई सितारों ने जताया दुख

‘धुरंधर’ में गूंजा 40 साल पुराना पाकिस्तानी गाना, 2 मिनट के सॉन्ग के लिए पाक सिंगर को मिली मोटी रकम

रिलीज से पहले पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh ने किया कमाल, फिर भी ‘दे कॉल हिम ओजी’ से पिछड़ गई फिल्म

Tf is thiss??? Bhojpuri singer Dhananjay Sharma picked up a dancer from the stage and threw her into the crowd
pic.twitter.com/6g2M27R4Di
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 15, 2026


स्टेज पर मौजूद एक महिला इस घटना से परेशान दिखाई देती है, लेकिन वह कुछ खास कर नहीं पाती। वहीं नीचे मौजूद भीड़ का एक हिस्सा इस पूरे घटनाक्रम को मनोरंजन की तरह देखता नजर आता है। इसी दौरान कार्यक्रम की होस्ट की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती हैं, “यह गलत बात है… वह लड़की है, ऐसा मत कीजिए।”

इसके बाद कुछ लोग आगे बढ़कर डांसर की मदद करते हैं और उसे वापस स्टेज तक लाते हैं। हालांकि इस दौरान वहां मौजूद माहौल काफी अफरा-तफरी वाला दिखाई देता है।

बौखलाए सोशल मीडिया यूजर्स

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया है और इस पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस घटना के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री को बेहद शर्मनाक बताया है और सिंगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।एक यूजर ने लिखा कि मंच पर एक महिला कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार किसी भी तरह से मनोरंजन नहीं हो सकता। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह सच में हुआ या फिर यह कोई खतरनाक स्टंट था।

ये भी पढ़ें- सेलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर समेत कई सितारों ने जताया दुख

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सिंगर ने अब सफाई दी और कहा कि वो डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी और उनका इरादा स्टेज से नीचे फेंकना नहीं था। लेकिन उन्हें स्टेज और पब्लिक का डिस्टेंस समझ नहीं आया। हालांकि वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Bhojpuri singer dhananjay sharma controversial video viral dancer thrown into crowd

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 06:05 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.