भोजपुरी हॉरर का नया धमाका: मनी भट्टाचार्य की ‘काला सिंदूर’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज
Mani Bhattacharya: भोजपुरी अभिनेत्री मनी भट्टाचार्य की हॉरर फिल्म 'काला सिंदूर' का ट्रेलर रिलीज हुआ। काले जादू और पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को फैंस ने 'बवाल' बताया। फिल्म छठ पर रिलीज होगी।
- Written By: अनिल सिंह
'काला सिंदूर' से डराने आ रहीं मनी भट्टाचार्य, फैंस को पसंद आया काला जादू और पुनर्जन्म का हॉरर-थ्रिलर
Bhojpuri Movie Kala Sindoor: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मनी भट्टाचार्य अपनी शानदार अभिनय क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी आगामी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘काला सिंदूर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और दर्शकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
‘काला सिंदूर’ के ट्रेलर में भोजपुरी अभिनेत्री मनी भट्टाचार्य एक ऐसी बहू के किरदार में हैं, जो काले जादू को सिद्ध करने की चाहत रखती है। इस जुनून में वह अपने ससुरालवालों को परेशान करती है। कहानी में मोड़ तब आता है जब मनी की मौत हो जाती है, लेकिन वह शांत नहीं बैठती। अपनी मौत के बाद भी वह घर की दूसरी बहू के शरीर में प्रवेश करके अपने पिछले अधूरे कामों को अंजाम देती है। ट्रेलर में फुल ऑन हॉरर और थ्रिलर का मिश्रण है, जिसे देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े होना तय है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबानी परिवार ने किया रिहाना का भव्य स्वागत, विदेशी स्टार पर चढ़ा भारतीय संस्कृति का रंग; देखें PHOTOS
बल्लू जेल से फुर्ररररर! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ के टीजर से मचाया गदर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
फैंस ने ट्रेलर को बताया ‘बवाल’
दर्शकों को फिल्म का यह अनोखा और डरावना कॉन्सेप्ट काफी पसंद आ रहा है। एक उत्साहित यूज़र ने ट्रेलर की तारीफ़ करते हुए लिखा, “बवाल फिल्म है, एकदम दम मनी जी, कब रिलीज होने वाली है…” वहीं, एक अन्य यूज़र ने फिल्म के टाइटल और कंटेंट की प्रशंसा करते हुए कहा, “फिल्म का नाम और फिल्म का ट्रेलर दोनों ही एक दूसरे को सार्थक कर रहे हैं…मजा आ गया।”
ये भी पढ़ें- परिधि के सपनों पर फिरा पानी, बा ने मिहिर का घर तुलसी के नाम किया
रिलीज और स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन इश्तियाक शेख बंटी ने किया है, जबकि इसके निर्माता रामा प्रसाद हैं। मनी भट्टाचार्य के साथ फिल्म में रितेश उपाध्याय, ज्योति मिश्रा, कंचन मिश्रा, रूपा सिंह, अंशू तिवारी, अमित शुक्ला और काजल निषाद जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म को छठ के मौके पर सिनेमाघरों में उतारा जा सकता है।
मनी भट्टाचार्य का बिज़ी वर्क फ्रंट
‘काला सिंदूर’ के अलावा, मनी भट्टाचार्य बैक टू बैक कई फिल्में कर रही हैं। उनकी कई फिल्में जैसे ‘लाल जोड़ा’, ‘हमरे माई के पंचनामा’ और ‘जिला चंपारन’ पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। इसके अलावा, मनी ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने पूजा का वीडियो शेयर करके दी है। फैंस दोनों की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
