Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

काजल राघवानी को लेकर खेसारी लाल ने की थी औकात की बात, जानें कैसे शुरू हुआ झगड़ा

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का ब्रेकअप और झगड़ा चर्चा में आ गया है। काजल ने खेसारी पर गंभीर आरोप लगाया है और यह कहा कि खेसारी ने उन्हें शादी करने का झांसा देकर 5 साल तक उनका इस्तेमाल किया।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Oct 24, 2024 | 07:22 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आए हैं। हाल ही में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर गंभीर आरोप लगाया और बताया कि खेसारी लाल ने शादी का झांसा देकर उन्हें 5 साल तक रिलेशनशिप में रखा और वह दूसरी लड़कियों के साथ भी चीटिंग कर रहे हैं।

काजल राघवानी के इस आरोप पर अभी तक खेसारी लाल यादव का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। लेकिन खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के बीच झगड़े की शुरुआत कहां से हुई इस बात का पता चल गया है। खेसारी लाल यादव ने अपने पुराने इंटरव्यू में बताया था कि काजल राघवानी के साथ उनकी फिल्मों को लोग पसंद कर रहे थे ऐसे में फिल्म निर्माताओं ने भी दोनों की जोड़ी को हिट मान लिया और कई फिल्मों में यह दोनों एक साथ नजर आए। जबकि खेसारी लाल यादव ऐसा लग रहा था कि इससे उन पर एक हीरोइन के साथ काम करने का टैग लग जाएगा और वह दूसरी हीरोइनों के साथ भी फिल्म के लिए हाथ पैर आजमाने लगे।

ये भी पढ़ें- फिर दरवाजा तोड़ने को तैयार हैं दया, टीवी पर सीआईडी की धमाकेदार होगी वापसी

खेसारी लाल ने खुद शुभांकर मिश्रा को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि ब्रेकअप की बात नहीं है, उन्हें भी लगता था कि हर जगह काम करना चाहिए और फिर उन्होंने मेरे अलावा भी फिल्में करना शुरू कर दिया। ऐसे में लोगों को लगा कि ब्रेकअप हो गया है और यह खबरें जब सुर्खियों में आई इसी को लेकर दोनों के बीच संबंध भी खराब होने लगे। हालांकि काजल राघवानी ने अपने इंटरव्यू में यह बताया था कि झगड़े का कारण कुछ और था। झगड़े का कारण था काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव का फोन देख लिया था जिसमें अन्य लड़कियों के साथ उनकी अश्लील बातें थी और उन्होंने लड़कियों की अश्लील तस्वीरों का स्क्रीनशॉट भी अपने मोबाइल में सेव करके रखा था।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि दोनों के बीच मतभेद लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में नुकसान उन दर्शकों का हुआ है जो उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते थे। उनको अभी उम्मीद है कि इनके बीच झगड़ा सुलझ जाएगा, हालांकि ऐसा होता है या नहीं यह आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Bhojpuri actress kajal raghwani and khesari lal yadav fight know about the reason of breakup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 07:20 PM

Topics:  

  • Khesari Lal Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रंगबाज’ बना ट्रेंडिंग नंबर वन, 12 घंटे में पार किए 1 मिलियन व्यूज

2

चुनाव में मिली हार के बाद खेसारी लाल की पहली प्रतिक्रिया, पवन सिंह और निरहुआ पर साधा निशाना- VIDEO

3

खेसारी लाल का नया सैड सॉन्ग ‘तुहु रौअबु रानी’ बना सुपरहिट, दो दिन में ही पार किए 3 मिलियन व्यूज

4

Chhapra Se Kaun Jeeta, क्यों कर रहा ट्रेंड? 35 साल की छोटी कुमारी से क्या है संबंध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.