- Hindi News »
- Movies »
- Celebrities »
- Tv Show Cid Will Return With New Season With All New Stories
फिर दरवाजा तोड़ने को तैयार हैं दया, टीवी पर सीआईडी की धमाकेदार होगी वापसी
2018 में बंद हुए टीवी सीरियल सीआईडी (CID) की टीवी पर वापसी होने जा रही है। एसीपी प्रद्युमन की टीम नई कहानियों और नए जोश के साथ तैयार है। शो से जुड़ी झलक जारी की गई है। 26 अक्टूबर प्रोमो जारी होगा।
- Written By: अनिल सिंह

टीवी सीरियल सीआईडी की टीवी पर जल्द ही वापसी होने वाली है
मुंबई: लोकप्रिय टीवी सीरियल सीआईडी की टीवी पर जल्द ही वापसी होने वाली है। 26 अक्टूबर को शो के नए सीजन का प्रोमो जारी किया जाएगा। सीआईडी के फैंस सीरियल की वापसी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं, उनका कहना है कि उन्होंने इसके वापसी की उम्मीद छोड़ दी थी। CID की वापसी के बाद दर्शक जानना चाह रहे हैं कि इस नए सीजन में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।
टीवी सीरियल सीआईडी की अगर बात करें तो सन 1998 में इस सीरियल की शुरुआत हुई थी और यह 2018 टीवी पर चला रहा। यह देश में टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लंबी सीरीज बन गया था। इस टीवी सीरियल में एसीपी प्रद्युमन के किरदार में शिवाजी साटम नजर आए। वहीं सीरियल में नजर आने वाले दया, अभिजीत और फ्रेडरिक के किरदार को काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी को भारी पड़ा पुलिस की वर्दी पहनना, विज्ञापन पर…
सम्बंधित ख़बरें
MSME की बदलेगी किस्मत! फरवरी-मार्च में सरकार ने 92,000 करोड़ की दी गारंटी, व्यापार बढ़ाना होगा अब और आसान
हमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा
उल्हासनगर मनपा: सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा महायुति ने सभापति के चयन में दिखाई दरियादिली
Mahakal Temple Online: महाकाल मंदिर में दर्शन की ऑफलाईन एप्लीकेशन बंद, अब सिर्फ़ ऑनलाइन सुविधा
शिवाजी साटम के साथ दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव नए सीजन में भी नजर आने वाले हैं जबकि इंस्पेक्टर फ्रेडरिक के किरदार में नजर आने वाले दिनेश फड़नीस अब इस दुनिया में नहीं रहे तो उनकी जगह कोई नया कलाकार नजर आएगा। शो के नए सीजन से जुड़ी पहली झलक जारी की गई है, जिसमें एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) अपने अंदाज में नजर आ रहे हैं। दया और अभिजीत का रिएक्शन दिखाया गया है।
मेकर्स का दावा है कि नया सीजन नई कहानियों और नए सस्पेंस से भरपूर होने वाला है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा। सीआईडी के नए सीजन का प्रोमो 26 अक्टूबर को जारी होगा। जब से सीआईडी के टीवी पर वापसी की बात सामने आई है सीआईडी देखने वाले दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है और वह बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
Tv show cid will return with new season with all new stories
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MSME की बदलेगी किस्मत! फरवरी-मार्च में सरकार ने 92,000 करोड़ की दी गारंटी, व्यापार बढ़ाना होगा अब और आसान
Apr 15, 2026 | 09:04 PMहमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा
Apr 15, 2026 | 09:03 PMउल्हासनगर मनपा: सत्तारूढ़ शिवसेना तथा भाजपा महायुति ने सभापति के चयन में दिखाई दरियादिली
Apr 15, 2026 | 08:57 PMMahakal Temple Online: महाकाल मंदिर में दर्शन की ऑफलाईन एप्लीकेशन बंद, अब सिर्फ़ ऑनलाइन सुविधा
Apr 15, 2026 | 08:55 PMपाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ‘जंग’ की तैयारी! PSL के बीच विदेशी खिलाड़ियों ने थामी मशीन गन
Apr 15, 2026 | 08:50 PMAkshay Kumar Film: ‘भूत बंगला’ के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी संग 12 फिल्मों का सफर किया याद
Apr 15, 2026 | 08:50 PMसेंट्रल रेलवे के 11 कर्मचारियों को जीएम सेफ्टी अवार्ड, ड्यूटी में सतर्कता के लिए सम्मान
Apr 15, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










