खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच Battleground 2 में छिड़ी जबरदस्त जुबानी जंग, शो बना विवादों का अखाड़ा
Battleground 2 Promo: बैटलग्राउंड 2 के नए प्रोमो में खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच बहस देखने को मिली। खेसारी ने निक्की की टीम पर बेईमानी का आरोप लगाया, जबकि अभिषेक मल्हान विवाद में कूद पड़े।
- Written By: सोनाली झा
बैटलग्राउंड 2 का नाया प्रोमो (फोटो-सोशल मीडिया)
Battleground 2 Twist: फिटनेस रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स से ज्यादा मेंटर्स के बीच हो रहे विवाद को लेकर चर्चा में है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस निक्की तंबोली के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। वीडियो में खेसारी लाल यादव निक्की की टीम पर गंभीर आरोप लगाते नजर आए।
खेसारी लाल यादव ने गुस्से में कहा कि क्या गिरे हुए लोग हैं, पूरी दुनिया देख रही है आपका कारनामा।” उनके इस बयान के बाद माहौल और ज्यादा गरमा गया। खेसारी के आरोपों पर निक्की तंबोली ने भी चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि गेम में टीमवर्क बेहद जरूरी है और उनकी टीम नियमों के तहत ही खेल रही है।
खेसारी लाल यादव ने सुनाई खरी खोटी
खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच यह बहस धीरे-धीरे तीखी जुबानी जंग में बदल गई, जिससे शो का माहौल पूरी तरह से गर्म हो गया। प्रोमो देखकर साफ है कि आने वाले एपिसोड में यह टकराव और भी बढ़ सकता है। इस विवाद में यूट्यूबर और मेंटर अभिषेक मल्हान भी शामिल हो गए। उन्होंने भी निक्की तंबोली की टीम पर सवाल उठाते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाई।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
क्या है बैटलग्राउंड 2 का कॉन्सेप्ट
यह पहली बार नहीं है जब निक्की और अभिषेक के बीच टकराव हुआ हो। इससे पहले भी दोनों के बीच शो में तीखी बहस हो चुकी है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ‘बैटलग्राउंड 2’ एक फिटनेस-आधारित रियलिटी शो है, जिसमें प्रतिभागियों को कठिन शारीरिक और मानसिक टास्क पूरे करने होते हैं। इस शो में टीमों के बीच मुकाबला होता है, जिन्हें अलग-अलग मेंटर्स गाइड करते हैं। इस सीजन में खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान, प्रियंका चाहर चौधरी और शिखर धवन जैसे चर्चित चेहरे मेंटर के रूप में नजर आ रहे हैं।
दर्शकों के लिए बढ़ा एंटरटेनमेंट
शो का प्रीमियर 17 अप्रैल 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो चुका है और अब मेंटर्स के बीच बढ़ते विवाद ने दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विवाद किस दिशा में जाता है और क्या इसका असर कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन पर भी पड़ेगा। फिलहाल, ‘बैटलग्राउंड 2’ एंटरटेनमेंट के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा का भी पूरा पैकेज बन चुका है।
