Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव की ‘अग्निपरीक्षा’ का नया गाना ‘लाल घघरी’ रिलीज
Lal Ghaghari Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज हुआ है। 'लाल घघरी' को खेसारी लाल यादव और मशहूर गायिका शिल्पा राव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है।
- Written By: अनिल सिंह
खेसारी लाल यादव का नया गाना लाल घघरी हुआ रिलीज, आकांक्षा पुरी के साथ लगाया ठुमका
Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का नया गाना ‘लाल घघरी’ शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने इस गाने की झलक इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।
उन्होंने गाने के कैप्शन में लिखा, “‘लाल घघरी’ पूरा गाना सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। जल्दी से सुनें, अपना प्यार और आशीर्वाद दें और कमेंट में बताएं कि गाना कैसा लगा। इसे खूब शेयर करें और भोजपुरी का जलवा बिखेरें।” गाना रिलीज होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Akshara Singh Song: घिस घिस घिस की सफलता से गदगद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- हर शुभकामना सीधे दिल तक पहुंची
Tulsi Kumar Mahakal Darshan: महाकाल के दरबार पहुंचीं तुलसी कुमार, परिवार संग किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन
नीट यूजी पेपर लीक मामले पर सरकार को घेरने के बाद ट्रोल हुए Vishal Dadlani, अब इंडियन आइडल पर दिया बड़ा बयान
Rakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
फैंस को पसंद आ रहा है गाना
‘लाल घघरी’ को खेसारी लाल यादव और मशहूर गायिका शिल्पा राव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गाने के बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी एमके जॉय ने संभाली है, जिन्होंने गाने के दृश्यों को जीवंत और रंगीन बनाया है। लाल बाबू पंडित द्वारा निर्देशित इस फिल्म को सुरिंदर यादव ने प्रोड्यूस किया है और लेखन राकेश त्रिपाठी ने किया है।
ये भी पढ़ें- Anupamaa में दांडिया नाइट का धमाका, समर की मौत का सच आएगा सामने, अनुज की होगी वापसी
खेसारी लाल यादव के साथ हैं आकांक्षा पुरी
फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा, सुशील सिंह, प्रकाश जैश, और विनोद मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अग्निपरीक्षा के लिए बेताब हैं फैंस
फिल्म के बाकी गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं, जिनमें ‘अहिरान’ और ‘बहिनी के प्यार’ शामिल हैं। ‘अग्निपरीक्षा’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ी पेशकश मानी जा रही है, जिसमें ड्रामा, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। खेसारी लाल यादव के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘लाल घघरी’ गाने ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
