Bhai Dooj 2025: फूलों का तारों का से लेकर मेरी प्यारी बहनिया तक, भाई-बहन के रिश्ते पर यादगार गाने
Bhai Dooj Song: भाई-दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। देव आनंद की फूलों का तारों का आज भी लोकप्रिय गीत है। वहीं, सच्चा झूठा का मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया हर दिल को छू जाता है।
- Written By: सोनाली झा
भाई-बहन के रिश्ते पर यादगार गाने
Bhai Dooj Special Song: दीपावली का पर्व अब समाप्त हो चुका है और अब हर घर में भाई-दूज की तैयारी शुरू हो गई है। यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें बहन अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती है। इस रिश्ते की मिठास को बॉलीवुड ने हमेशा अपनी फिल्मों और गानों के जरिए बखूबी दिखाया है। भाई-दूज से पहले अगर आप अपने भाई या बहन के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताना चाहते हैं, तो इन दिल छू लेने वाले बॉलीवुड गानों को जरूर सुनें, जो हर बार इस रिश्ते की मासूमियत और गहराई को ताजा कर देते हैं।
फूलों का तारों का सबका कहना है
देव आनंद की सुपरहिट फिल्म हरे राम हरे कृष्णा का यह गाना आज भी भाई-बहन के रिश्ते का सबसे खूबसूरत उदाहरण माना जाता है। लता मंगेशकर और किशोर कुमार की आवाज में गाए इस गाने के बोल सीधे दिल को छू जाते हैं—“फूलों का तारों का, सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है।” यह गीत हर पीढ़ी के लिए एक भावना बन चुका है।
मेरे भैया, मेरे चंदा और मेरी प्यारी बहनिया
बहन की अपने भाई के प्रति प्यार और अपनापन इस गाने में बखूबी झलकता है। आशा भोसले की मधुर आवाज और रवि के संगीत ने इसे अमर बना दिया है। यह गीत सुनते ही किसी भी बहन के मन में अपने भाई के प्रति स्नेह उमड़ पड़ता है। किशोर कुमार की आवाज में यह गाना उस भाई की खुशी को दर्शाता है जिसकी प्यारी बहन शादी के बंधन में बंधने जा रही है। फिल्म में राजेश खन्ना अपनी ऑनस्क्रीन बहन की शादी में नाचते-गाते नजर आते हैं। यह गाना आज भी हर शादी या रक्षाबंधन पर बजता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में समय रैना का सबसे तगड़ा पंच! मुनव्वर फारूकी की दूसरी शादी पर कही ऐसी बात
ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग मनाई दीपावली, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैमिली फोटोज
भाई-बहन का प्यार और बहन-ओ-बहना
यह गाना भाई-बहन के मस्तीभरे रिश्ते को दर्शाता है। इसमें धर्मेंद्र और विनोद खन्ना अपनी बहन के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। बप्पी लहरी के संगीत और आनंद बख्शी के बोल ने इसे यादगार बना दिया है। अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया यह गाना भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दिल से बयान करता है। कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज की जोड़ी ने इसे और भी खास बना दिया। भाई-दूज पर इन गानों को सुनना न सिर्फ दिल को सुकून देगा बल्कि आपके रिश्ते की डोर को और मजबूत करेगा।
