-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ganguly Sadan Still Holds Legacy Of Kishore Kumar Childhood Interesting Story
गांगुली सदन में आज भी बसी हैं किशोर कुमार की बचपन की धरोहर, जानें दिलचप्स किस्सा
- Written By: सोनाली झा
Kishore Kumar Death Anniversary: किशोर कुमार की यादें आज भी उनके जन्मस्थान खंडवा में बसी हैं। 4 अगस्त 1929 को खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अपनी मखमली आवाज से हर पीढ़ी के दिलों को छुआ।

गांगुली सदन में आज भी बसी हैं किशोर कुमार की बचपन की धरोहर
Kishore Kumar Death Anniversary Special Story: भारतीय सिनेमा और संगीत के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनकी मखमली आवाज और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भारतीय संगीत का अमर सितारा बना दिया। 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्मे किशोर कुमार ने अपने गानों और हास्य के जरिए हर पीढ़ी के दिलों पर राज किया। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें और अधूरी ख्वाहिशें याद की जा रही हैं।
खंडवा में जन्मे किशोर कुमार का निधन मुंबई में हुआ, लेकिन उनका अंतिम संस्कार उनके जन्मस्थल खंडवा में ही किया गया। उनकी यह अंतिम इच्छा पूरी हुई, लेकिन कुछ ख्वाहिशें अधूरी रह गईं। उनमें से एक थी कि वह अपने घर को वेनिस जैसी खूबसूरत जगह बनाना चाहते थे। हालांकि खुदाई में मिले कंकाल ने उनके इस सपने को तोड़ दिया। इस अधूरी ख्वाहिश को दिल में लिए ही किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा।
किशोर कुमार की इच्छा
जिंदादिली और खुशमिजाजी से जीने वाले किशोर कुमार की यह चाहत थी कि वे खंडवा में अपनों और मालवा की संस्कृति के बीच अपना जीवन बिताएं। उनके चाहने वाले आज भी कहते हैं कि अगर किशोर दा आज खंडवा में होते तो यह शहर और भी खास बन जाता। खंडवा में स्थित उनके बंगले गांगुली सदन को आज भी देखने लोग आते हैं। जर्जर हो चुके इस बंगले में कदम रखते ही ऐसा लगता है कि किशोर दा कहीं गुनगुना रहे हैं। बंगले में उनके बचपन से जुड़ी कई चीजें आज भी रखी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
‘एकता कपूर ने माफी मांगी थी’, सान्वी तलवार ने सुनाया सेट का कथित अनुभव, करण कुंद्रा पर लगाए आरोप
किशोर कुमार का पलंग
विशेष रूप से वह कमरा, जिसमें किशोर कुमार का जन्म हुआ था, आज भी बना हुआ है। उस कमरे में उनका पलंग रखा है, जो समय के साथ धूल से ढक गया है। प्रथम तल तक जाने वाली लकड़ी की सीढ़ियां अब क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बंगले के आसपास के दुकानदार कभी-कभी खराब सामान यहां फेंक देते हैं, जिससे इसकी शोभा थोड़ी कम हो गई है।
ये भी पढ़ें- भारती सिंह के सिर चढ़ा ‘खांड लगती’ गाने का खुमार, शेयर किया मजेदार वीडियो
किशोर कुमार का मखमली आवाज
हालांकि यह बंगला अब बेचा जा चुका है, लेकिन किशोर कुमार की यादें और उनकी संगीत की जादुई धरोहर आज भी जीवित है। उनके चाहने वाले और संगीत प्रेमी आज भी इस जगह पर जाकर उनके बचपन और संगीत की दुनिया से जुड़ते हैं। किशोर कुमार का जीवन, उनके गीत और उनका बंगला आज भी दर्शकों और फैंस के दिलों में जिंदा हैं। उनकी मखमली आवाज ने हर दिल में अपनी जगह बनाई और उनके गाने आज भी सुनने वालों को प्यार, मस्ती और खुशियों से जोड़ते हैं।
Ganguly sadan still holds legacy of kishore kumar childhood interesting story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
Jul 24, 2026 | 07:15 PMटीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
Jul 24, 2026 | 07:02 PMफ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
Jul 24, 2026 | 07:00 PMदिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
Jul 24, 2026 | 06:57 PMबारिश के बीच रंग-बिरंगे रेनकोट पहन हाथ पकड़कर स्कूल जा रहे थे तीन नन्हे बच्चे, वीडियो वायरल
Jul 24, 2026 | 06:52 PMहमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
Jul 24, 2026 | 06:52 PMइलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
Jul 24, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














