- Hindi News »
- Entertainment »
- Bengali Film Director Arun Roy Dies Breathed His Last At The Age Of 56
बंगाली फिल्म निर्देशक अरुण रॉय का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
बंगाली फिल्म निर्देशक अरुण रॉय का गुरूवार को निधन हो गया है। उन्होंने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अरुण रॉय की हालत बिगड़ गई थी।
- Written By: सोनाली झा

बंगाली फिल्म निर्देशक अरुण रॉय का निधन
मुंबई: बंगाली फिल्म निर्देशक अरुण रॉय का गुरूवार को निधन हो गया है। उन्होंने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में 56 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पिछले करीब डेढ़ साल से कैंसर से जूझ रहे रॉय को फेफड़ों में संक्रमण के कारण पिछले महीने आर जी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत बिगड़ गई थी।
अभिनेता देव ने रॉय के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि तुम बहुत जल्दी चले गए, दोस्त। तुम 24 कैरेट सोने के दिल वाले इंसान थे। देव ने रॉय की फिल्म ‘बाघा जतिन’ में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें बंगाली क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी के जीवन और बलिदान को दर्शाया गया था। देव के प्रोडक्शन हाउस देव एंटरटेनमेंट वेंचर्स ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि हमें अपने प्रिय निर्देशक अरुण रॉय के निधन की खबर साझा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। एक दूरदर्शी फिल्मकार, उनका जुनून, रचनात्मकता और कहानी कहने के प्रति समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। अरुण दा की आत्मा को शांति मिले।
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर संग बनेगी भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता की विरासत: इन 5 ऐतिहासिक इमारतों को देखे बिना अधूरा है ‘सिटी ऑफ जॉय’ का सफर
बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का निधन, शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से गई जान, टॉलीवुड में शोक की लहर
आज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही इंडिगो की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी, टॉयलेट से मिला लेटर
अरुण रॉय ने 2011 में अपनी पहली फिल्म ‘इगारो – द इम्मोर्टल इलेवन’ से प्रसिद्धि हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने ‘चोलाई’ (2016), ‘हीरालाल’ (2018), ‘8/12 बिनय बादल दिनेश’ और ‘बाघा जतिन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी समेत कई कलाकारों ने रॉय के निधन पर शोक जताया है।
अरुण रॉय को उनकी पहली ही फिल्म हीरालाल से काफी प्रसिद्धि मिली थी। इसके अलावा साल 2023 में ‘बाघा जतिन’ क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ मुखर्जी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई, जिसका किरदार देव ने निभाया था। इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। अरुण रॉय को बंगाली सिनेमा में उनके बेहतरीन निर्देशन के लिए जाना जाता है।
ये भी पढ़ें- अनिल शर्मा ने ‘वनवास’ के माध्यम से उजागर की बुजुर्गों की दुर्दशा की कड़वी सच्चाई
Bengali film director arun roy dies breathed his last at the age of 56
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार में नई सरकार की कवायद तेज! इस्तीफे से पहले CM नीतीश का दिल्ली दौरा; मोदी-शाह के साथ अहम मुलाकात
Apr 08, 2026 | 07:45 PMनेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Apr 08, 2026 | 07:44 PMक्या बल्लेबाजों में कम हो गया जसप्रीत बुमराह का खौफ? 2016 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
Apr 08, 2026 | 07:42 PMबडनेरा: रेलवे स्टेशन से बाइक चोरी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी अक्षय गवई से वाहन बरामद किया
Apr 08, 2026 | 07:33 PMनीचे ट्रेन, ऊपर बुलेट ! रेलवे ट्रैक पर लॉन्च हुआ सबसे भारी पोर्टल बीम
Apr 08, 2026 | 07:31 PMईरान-अमेरिका सीजफायर पर मंडराया खतरा! ट्रंप प्रशासन की दोटूक चेतावनी- ‘नाजुक’ है समझौता, तेहरान न समझे कमजोरी
Apr 08, 2026 | 07:29 PMमणिपुर में सीआरपीएफ की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई तीन, बच्चों की मौत से भड़का था भारी आक्रोश
Apr 08, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














