BB18 के ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा की सगाई पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अफवाहों को नजरअंदाज करें…
Eisha Singh Engagement News: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की सगाई की खबरों पर ईशा की मां रेखा सिंह ने रिएक्शन दिया। बताया कैसे नजरअंदाज करती हैं अफवाहें।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Eisha Singh And Avinash Mishra Controversy: बिग बॉस 18 ने कई कंटेस्टेंट्स को रातों-रात लोकप्रिय बना दिया, खासकर उनके रिश्तों और दोस्ती के लिए। ऐसे में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती और उनके बीच के टॉक की वजह से दोनों चर्चा में बने हुए हैं। शो के दौरान दर्शकों ने उनकी बॉन्डिंग को खूब पसंद किया और अब सोशल मीडिया पर अफवाहें तेज हो रही हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
ईशा सिंह इन दिनों कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं, वहीं अविनाश मिश्रा भी अपने करियर में सक्रिय हैं। अफवाहें लगातार फैल रही हैं और उनके फैंस दोनों के रिश्ते को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन इन खबरों पर प्रतिक्रिया आई है ईशा की मां रेखा सिंह की तरफ से।
ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा की सगाई पर मां ने किया रिएक्ट
हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में रेखा सिंह ने कहा कि वह इस तरह की अफवाहों को हमेशा नजरअंदाज करती हैं। उन्होंने साफ किया कि लोग कुछ भी कहते हैं और लिखते हैं, लेकिन दुख तब ज्यादा होता है जब जानने वाले भी इसे बढ़ावा देते हैं। रेखा ने आगे कहा, “अगर लोग मेरे नाम का इस्तेमाल कर अफवाहें फैलाते हैं, तो मैं लीगल एक्शन लेने से पीछे नहीं हटूंगी। इस मामले में हमारी बात पहले ही ईशा की लीगल टीम से हो चुकी है।”
सम्बंधित ख़बरें
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
रेखा ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग 50 चीजें गलत लिखते हैं, लेकिन उतनी ही अच्छी बातें भी हैं। इसलिए परिवार का फोकस केवल पॉजीटिव चीजों पर रहता है। उन्होंने यह भी जोड़ते हुए कहा कि मीडिया और फैंस को सच्चाई समझने की जरूरत है और बिना पुष्टि की खबरों पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
कपल ती अक्सर होती है चर्चा
ईशा सिंह और अविनाश के फैंस के लिए यह रिएक्शन स्पष्ट संकेत है कि दोनों की निजी जिंदगी का सम्मान किया जाना चाहिए। इस बीच दोनों अपने काम पर फोकस कर रहे हैं और अफवाहों का असर उनके प्रोफेशनल लाइफ पर नहीं पड़ने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर रिलीज, दोस्ती-परिवार और रिश्तों की उलझनें दिखाती इमोशनल
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा में रहते हैं और दर्शक उनके रिश्तों को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं। ईशा की मां का यह बयान बताता है कि परिवार की प्राथमिकता हमेशा सकारात्मक सोच और संरक्षण पर होती है।
