Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

करण कुंद्रा पर सान्वी तलवार का बड़ा आरोप, बोलीं- बिना एक्शन बोले किया किस, फिर मारा जोरदार थप्पड़

Saanvi Talwar Allegations: सान्वी तलवार ने करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ये कहां आ गए हम की शूटिंग के दौरान करण ने बिना एक्शन बोले उन्हें किस किया और विरोध करने पर थप्पड़ मारा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 23, 2026 | 03:54 PM

सान्वी तलवार और करण कुंद्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Saanvi Talwar On Karan Kundrra Controversy: टीवी अभिनेत्री सान्वी तलवार ने अभिनेता करण कुंद्रा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक हालिया इंटरव्यू में सान्वी ने दावा किया कि टीवी शो ‘ये कहां आ गए हम’ की शूटिंग के दौरान उनके साथ बदसलूकी और मारपीट हुई थी। उन्होंने कहा कि सेट पर उनका अनुभव बेहद परेशान करने वाला रहा और उस समय उनकी बात सुनने वाला कोई नहीं था।

सान्वी के आरोपों के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक करण कुंद्रा या उनकी मंगेतर तेजस्वी प्रकाश की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक इंटरव्यू में सान्वी तलवार ने दावा किया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक ने अभी एक्शन भी नहीं कहा था, लेकिन उससे पहले ही करण कुंद्रा ने उन्हें अचानक किस कर लिया।

सान्वी तलवार ने लगाए गंभीर आरोप

सान्वी तलवार के मुताबिक, उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए करण को थप्पड़ मार दिया। सान्वी तलवार का आरोप है कि कुछ देर बाद करण वापस आए और उन्हें जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस दौरान उनके और उनके परिवार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

KSBKBT 2 Spoiler: करण का जाल में फंसाने के लिए तुलसी ने खेला मास्टरस्ट्रोक, मेहंदी की रस्म में मचेगा बवाल

NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं

Jana Nayagan Movie Review: दर्शकों के दिलों पर छायी जननायकन, विजय की आखिरी फिल्म से गूंजा सिनेमाहॉल

Jana Nayagan X Review: आखिरी फिल्म में दिखा सुपरस्टार विजय का जलवा, फैंस ने दिया लाजवाब फेयरफेल गिफ्ट

सेट पर किसी ने मेरा साथ नहीं दिया

सान्वी ने कहा कि इस घटना के दौरान सेट पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने उनका समर्थन नहीं किया। हालांकि, बाद में शो की निर्माता एकता कपूर ने करण की ओर से उनसे माफी मांगी और उनका हौसला बढ़ाया। सान्वी के अनुसार, इससे उनके लिए आगे काम करना कुछ हद तक आसान हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय करण कुंद्रा अभिनेत्री अनुषा दांडेकर के साथ रिश्ते में थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुषा भी कई बार शूटिंग सेट पर आने लगी थीं।

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी

आवाज उठाई तो मेरी एक्टिंग पर सवाल उठाए गए

एक अन्य इंटरव्यू में सान्वी ने कहा कि जब उन्होंने अपने साथ हुई घटना के खिलाफ आवाज उठाई, तो निर्देशक ने उनकी अभिनय क्षमता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। हालांकि, उन्होंने किसी निर्देशक का नाम नहीं लिया। सान्वी का यह भी कहना है कि उन्हें पहले से महसूस होता था कि करण उनकी ओर अलग नजरिए से देखते हैं, लेकिन उन्होंने कभी उनकी भावनाओं को प्रोत्साहित नहीं किया।

Saanvi talwar allegations against karan kundrra kiss slap controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 03:54 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.