- Hindi News »
- Entertainment »
- Ayushmann Khurrana Best Movies Before Thamma Must Watch Films On Ott
OTT पर देखें आयुष्मान खुराना की बेहतरीन फिल्में, कॉमेडी, थ्रिलर और इमोशन का मिलेगा डबल डोज
Ayushmann Khurrana Movies 2025: अगर आपने अबतक सिनेमाघरों में जाकर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ नहीं देखी है, तो उससे पहले अभिनेता की ये बेहतरीन फिल्मों को जरूर देख लें।
- Written By: स्नेहा मौर्या

आयुष्मान खुराना की फिल्में (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ayushmann Khurrana Best Movies: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार आज यानी 21 अक्टूबर को यह फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है। हालांकि, दर्शकों की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
इसी बीच अगर आपने अबतक आयुष्मान खुराना की थामा नहीं देखी है, तो उससे पहले आयुष्मान की कुछ बेस्ट फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देख लें। ये फिल्में कॉमेडी, थ्रिल और इमोशन से भरपूर हैं, जो उनके अभिनय की विविधता को दर्शाती हैं।
अंधाधुन
दरअसल, एक्टर की साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म डार्क कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण है। आयुष्मान खुराना ने एक अंधे पियानोवादक का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी अचानक घटनाओं की चेन में उलझ जाती है। तब्बू और राधिका आप्टे ने भी शानदार अभिनय किया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और हर सस्पेंस प्रेमी के लिए मस्ट-वॉच है।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Bhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
ड्रीम गर्ल
कॉमेडी और मनोरंजन से भरी यह फिल्म आयुष्मान खुराना की बेस्ट फिल्मों में शुमार है। फिल्म में आयुष्मान का किरदार करम लोगों को उनकी आवाज में धोखा देता है, जिससे हंसी और रोमांच का मज़ा दोगुना हो जाता है। यह फिल्म जी5 पर उपलब्ध है।
बधाई हो
इसके अलावा आयुष्मान खुराना ‘बधाई हो’ एक सामाजिक कॉमेडी है, जिसमें आयुष्मान खुराना एक बेटे का किरदार निभाते हैं, जब उनकी मां (नीना गुप्ता) अचानक गर्भवती हो जाती हैं। हल्के-फुल्के अंदाज में गहरी कहानी पेश करती यह फिल्म जियो हॉटस्टारपर देखी जा सकती है।
एन एक्शन हीरो
साथ ही इस फिल्म में आयुष्मान एक बॉलीवुड एक्शन हीरो का किरदार निभाते हैं, जो राजनीतिक और मीडिया के खेल में फंस जाता है। तेज़-तर्रार एक्शन और मनोरंजन के लिए यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ये स्पेशल मूवीज
आर्टिकल 15
कॉमेडी से हटकर यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। आयुष्मान ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है, जो जातिगत भेदभाव के मामलों को सुलझाता है। फिल्म में गंभीर विषय को प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है और यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। फिलहाल आयुष्मान खुराना की ये फिल्में उनके बहुमुखी अभिनय का प्रदर्शन करती हैं और ‘थामा’ देखने से पहले इनके अनुभव से दर्शकों का मनोरंजन दोगुना हो जाएगा।
Ayushmann khurrana best movies before thamma must watch films on ott
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नहीं रखनी पड़ेगी आधार की कॉपी, Google Wallet में जुड़ा नया फीचर, काम होंगे तुरंत
Apr 29, 2026 | 03:33 AMAaj Ka Rashifal 29 April: वृश्चिक राशि पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा! मीन राशि वाले भूलकर भी न करें ये गलती
Apr 29, 2026 | 12:05 AM167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
Apr 28, 2026 | 11:44 PMझांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PMIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
Apr 28, 2026 | 11:04 PMगौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PMAC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Apr 28, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM














