Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Avika Gor Wedding: अविका गौर ने हाथों में रचाई पिया के नाम की महंदी, सास-ससुर का लिखवाया नाम

Avika Gor: अविका गौर की शादी की तैयारी जोरों पर हैं, प्री वेडिंग फंक्शन पर लोगों की नजरें बनी हुई हैं। मेहंदी की रस्म में अविका ने अपनी हथेली में पति और सास-ससुर का नाम लिखवाया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Sep 29, 2025 | 02:16 PM

अविका गौर के लिए अमेरिका से आईं सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट, पति और सास-ससुर का लिखवाया नाम

Follow Us
Close
Follow Us:

Avika Gor Marriage: टीवी की दुनिया का जब कोई लोकप्रिय चेहरा अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करता है, तो फैंस के लिए वह खास पल बन जाता है। ऐसी ही एक खूबसूरत कहानी की शुरुआत हो रही है मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ की फेम एक्ट्रेस अविका गौर के लिए। अविका अब अपनी असल जिंदगी में दुल्हन बनने जा रही हैं।

उनके फैंस लंबे समय से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और अब यह खुशी करीब आ गई है। 30 सितंबर को अविका अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस कड़ी में सभी रस्म-रिवाज और प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी धूमधाम से मनाए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

राजपाल यादव की बेल पर आज सुनवाई, क्या तिहाड़ से होगी घर वापसी या जेल में ही कटेगी रात?

भारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी

भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़

‘पति पत्नी और पंगा’ में होगी शादी

अविका की शादी का जश्न टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के जरिए हो रहा है, जो इस खास मौके को और भी यादगार बना रहा है। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसमें हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में शामिल हैं, और यह सब कार्यक्रम टीवी शो के दौरान ही देखने को मिल रहे हैं। खास बात यह है कि अविका के हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए एक नामी सेलिब्रिटी मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागडा को खासतौर पर अमेरिका से बुलाया गया।

ये भी पढ़ें- फायर है रश्मिका और आयुष्मान की केमिस्ट्री, थामा का गाना देख बोले फैंस

टीवी पर पहली बड़ी रीयल शादी

बता दें कि वीना ने बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के लिए मेहंदी लगाई है, जैसे कि दीपिका पादुकोण और अंबानी परिवार की शादियों में भी उन्होंने अपनी कलाकारी दिखाई है। वीना ने इंस्टाग्राम पर इस खुशी का इजहार करते हुए लिखा, ”अविका को मेहंदी लगाना मेरे जीवन के लिए एक गर्व का पल था। मैं अमेरिका से खासतौर पर अविका की शादी के लिए आई हूं और यह टीवी पर पहली बड़ी रीयल शादी हो रही है।”

सास-ससुर के नाम भी हाथों में लिखवाए

अविका की मेहंदी में एक खास बात यह भी सामने आई है कि उन्होंने मिलिंद के नाम के साथ-साथ अपने सास-ससुर के नाम भी हाथों में लिखवाए। सोशल मीडिया पर अविका के प्री-वेडिंग फंक्शंस के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Avika gor marriage balika vadhu fame actress pre wedding function mehndi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 02:16 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News
  • Television Show
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.