बेबी जॉन में कैमियो के लिए सलमान खान कैसे हुए राजी, एटली ने बताया दिलचस्प किस्सा
किसी भी फिल्म मेकर के लिए सलमान खान को अपनी फिल्म में लेना आसान काम नहीं है और वह भी बात अगर कैमियो की हो तुम मुश्किल और बढ़ जाती है लेकिन एटली ने बताया कि बेबी जॉन के लिए वो 10 सेकंड में मान गए थे।
- Written By: अनिल सिंह
एटली ने बताया बेबी जॉन के लिए 10 सेकेंड में राजी हो गए थे सलमान खान
मुंबई: मशहूर फिल्म निर्देशक एटली इस समय अपनी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में है। वरुण धवन एटली की इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एटली ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सलमान खान ने इस फिल्म में कैमियो करने के लिए 10 सेकंड में हां कर दी थी।
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले ही बेबी जॉन फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। इस ट्रेलर में सलमान खान की झलक देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सलमान खान के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही सलमान खान की भूमिका इसमें छोटी होगी। लेकिन वह सलमान खान की भूमिका को देखने का कोई भी मौका चुकना नहीं चाहते हैं। आपको बता दें कि एटली ने शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म की थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबर सच या अफवाह
सम्बंधित ख़बरें
‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस
Kala Hiran First Look: ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज, नाम बदलकर कहानी में जोड़ा गया नया ट्विस्ट
Salman Khan Petition: सलमान खान ने ‘काला हिरण’ की रिलीज पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता
Salman Khan Controversy: सलमान खान केस में पड़ोसी को HC की फटकार, कहा- ‘किसी को बदनाम नहीं कर सकते’
एटली ने पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि मेरे और मुराद खेतानी जी के बीच शुरू हुई बात अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि मैंने उनसे कहा कि सर फिल्म के आखिर में मुझे एक कैमियो चाहिए क्या हमें सलमान खान से पूछना चाहिए। तो उन्होंने कहा ठीक है। एटली ने आगे बताया कि अगले दिन खेतान सर ने मुझे फोन किया और बताया कि सलमान कैमियो करने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं शौक में था। मैंने कहा मैं तो आपके साथ डिस्कस कर रहा था। मैंने तो ऐसी कोई खास सीन की तैयारी भी नहीं की है, पहले मुझे इस पर काम करने दो।
एटली ने आगे बताया कि मुराद खेतानी ने उन्हें फोन करके बताया कि मैंने सलमान खान से फोन पर बात की थी और बताया था कि बेबी जॉन में हमें आपका एक सीन चाहिए तो उन्होंने कहा कि ठीक है। मुझे बता देना कब आना है। खेतानी ने इटली को बताया कि यह बात मुश्किल से 10 सेकंड चली। एटली ने बताया कि सलमान खान की कमिटमेंट और समय की पाबंदी को देखकर वह फिदा हो गए। सलमान खान के पहुंचने के लिए 1:00 बजे का टाइम था पर वह 12:30 बजे ही सेट पर पहुंच गए थे और शेर की तरह बैठकर हमारा इंतजार कर रहे थे।
